Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में हुआ बदलाव, विराट कोहली ने मारी लंबी छलांग

The list of top 5 highest run-scorers in international cricket has changed, with Virat Kohli making a big leap.

Virat Kohli, Most runs in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों की लिस्ट में काफी बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने लिस्ट में लंबी छलांग मारते हुए पूरी लिस्ट को हिलाकर रख दिया है। तो आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

Virat Kohli
Virat Kohli

महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene)

इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। महेला जयवर्धने ने 652 मैचों की 725 पारियों में 25957 रन बना रखे हैं। उन्होंने 39.15 की औसत और 64.73 की स्ट्राइक रेट से यह कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 54 शतक जबकि 136 अर्धशतक जड़े हैं।

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग साहब ने 560 मैचों की 668 पारियों में 27483 रन बना रखे हैं। उन्होंने यह कारनामा 45.95 की औसत और 68.73 की स्ट्राइक रेट से किया है। इस दौरान पोंटिंग के बल्ले से 71 शतक और 146 अर्धशतक भी आए हैं।

कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara)

इस समय सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि 11 जनवरी की सुबह वह दूसरे स्थान पर थे। लेकिन शाम को न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेल उन्हें पीछे छोड़ दिया। कुमार संगकारा के नाम 594 मैचों की 666 पारियों में 28016 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 46.77 की औसत और 66.56 की स्ट्राइक रेट से बनाया है। इस दौरान उनके बल्ले से 63 शतक और 153 अर्धशतक आए हैं।

यह भी पढ़ें: VIDEO: वही चेहरा, वही आंखें, और वहीं पर्सनालिटी, विराट कोहली का हूबहू ‘नन्हा हमशक्ल’ वडोदरा में हुआ वायरल

विराट कोहली (Virat Kohli)

मॉडर्न डे क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आने वाले विराट कोहली अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। किंग कोहली ने 557 मैचों की 624 पारियों में 28068 रन बनाए हैं। उन्होंने 52.66 की औसत और 79.51 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। उनके बल्ले से 84 शतक और 146 अर्धशतक आए हैं।

विराट सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और इस समय वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में भी दूसरे स्थान पर हैं। अगर उन्होंने बाकि प्रारूपों से संन्यास का ऐलान नहीं किया होता तो वह और तेजी से सचिन के सबसे अधिक रिकार्ड रन के करीब पहुंच जाते।

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जिस बल्लेबाज का नाम दर्ज है वो हैं सचिन तेंदुलकर। द ग्रेट सचिन के नाम 34357 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 664 मैचों की 782 पारियों में बनाए हैं। उनका औसत 48.52 और स्ट्राइक रेट 67.58 का रहा है। सचिन ने 164 अर्धशतक जड़ने के साथ ही साथ 100 शतक भी जड़े हैं और वह ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

FAQs

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है?

सचिन तेंदुलकर - 34357 रन

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत के बाद वाशिंगटन सुंदर भी हुए चोटिल; सीरीज से बाहर होने का मंडराया खतरा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!