IND vs PAK handshake Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। कुछ दिनों पहले तक पाकिस्तान ने मुकाबले को लेकर सस्पेंस बना रखा था, क्योंकि उसने बॉयकॉट का ऐलान किया था लेकिन फिर आईसीसी के साथ हुई बातचीत के बाद, अब दोनों टीमों के बीच मुकाबले का रास्ता साफ हो गया है।
फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है लेकिन सभी के मन में सवाल है कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाते यानी हैंडशेक (handshake) करते नजर आएंगे या नहीं, क्योंकि एशिया कप में ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला था।
एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से नहीं मिलाया था हाथ

पिछले साल 9 से 28 सितंबर तक एशिया कप का आयोजन यूएई में हुआ था, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टक्कर तीन बार देखने को मिली थी। तीसरी टक्कर में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ कोई भी दोस्ताना व्यवहार नहीं किया और ना ही किसी भी मैच में टॉस के दौरान या मुकाबले के बाद हाथ मिलाया (handshake)। हाथ ना मिलाए जाने के कारण, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा काफी निराश दिखे थे। वहीं, पीसीबी के साथ-साथ कई पाकिस्तानी दिग्गजों ने भी इसकी आलोचना की थी।
हालांकि, टीम इंडिया पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ा और उसने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में पाकिस्तानी टीम से मैच खेलने के अलावा और कोई भी मतलब नहीं रखा। हालांकि, अब जब आईसीसी के कहने पर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने के फैसले को बदला है तो फिर से इनके बीच हैंडशेक (handshake) होगा या नहीं, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि टीम इंडिया का रूख इस बार क्या होगा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक (handshake)?
हाल ही में जब आईसीसी के अधिकारियों के साथ पीसीबी की मीटिंग हुई तो रिपोर्ट्स में बताया गया कि पकिस्तान ने अपनी जो मांगे रखी हैं, उसमें से एक मांग हैंडशेक (handshake) को लेकर भी है। पीसीबी ने साफ़ कहा कि वो चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में अगर दोनों टीमों के बीच मैच हो तो भारतीय टीम उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाए। जानकारी के अनुसार आईसीसी ने इससे यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह उनका डोमेन नहीं है।
हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी कुछ भी साफ़ नहीं हुआ कि पाकिस्तान ने ऐसी कोई मांग रखी भी थी या नहीं और आईसीसी ने ठुकरा दिया। इसी वजह से साफ़ तौर पर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएंगे (handshake) या नहीं, ये मुकाबले वाले दिन ही पूरी तरह से साफ़ हो पाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
टी20 वर्ल्ड कप में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो लगभग मामला एकतरफा रहा है और टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है। इनके बीच टूर्नामेंट में 8 मैच हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने सिर्फ एक जीता है और भारत ने सात बार बाजी मारी है। इस तरह भारतीय टीम ने 7-1 की बढ़त बना रखी है।
पाकिस्तान की एकमात्र जीत 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में आई थी, जब उसने भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि, उससे पहले और बाद में भारत का ही बोलबाला रहा है। ऐसे में एक बार फिर से टीम इंडिया जीत के इरादे से उतरेगी, जबकि पाकिस्तान के सामने भारत को रोकने की चुनौती होगी।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
भारत ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक करने को लेकर कोई हिंट दिया है?
यह भी पढ़ें: SA vs AFG : डबल सुपर ओवर में हार के बाद मैदान पर फुट-फुटकर रोने लगे अफगानी खिलाड़ी, वीडियो-PHOTO हुई वायरल