गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) साल 2024 में भारतीय टीम के परमानेंट हेड कोच बने और इस दौरान सूर्यकुमार यादव को भी भारतीय टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस दौरान कई दिग्गजों ने सूर्या के कप्तान बनने के लिए हामी भरी थी। तो आइए जान लेते हैं कौन थे वो सभी, जिन्होंने सूर्या (Suryakumar Yadav) के कप्तान बनने में अहम रोल अदा किया।
Suryakumar Yadav को कप्तान बनाए जाने के लिए हुई थी मीटिंग

जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम से हटने का मन बना चुके थे और उन्होंने पहले से ही राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव को बतौर अगला कप्तान ट्रेन करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने संन्यास का ऐलान किया कुछ ही समय बाद अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सूर्या को अगला कप्तान बना दिया गया।
इन चार लोगों ने भरी थी हामी
रिपोर्ट्स की मानें तो जब सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया था तब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम का हिस्सा नहीं थे और उनसे इस बारे में कोई राय नहीं ली गई। उस दौरान के हेड कोच राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, जय शाह और अजीत अगरकर के साथ अन्य ऑफिशियल्स की मीटिंग हुई और इन चारों ने सूर्या को ही कप्तान बनाने के लिए हामी भरी। उससे पहले हार्दिक पांड्या उपकप्तान थे और कप्तानी के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन उनको कप्तानी की रेस से बाहर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘वहीं होगा भारत का अगला टी20 कप्तान…’ आकाश चोपड़ा ने खोल डाला राज, बताया कौन बन रहा टीम इंडिया का कैप्टन
इस वजह से कर दिया गया बाहर
हार्दिक पांड्या को कप्तानी की रेस से बाहर करने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी खुद की इंजरी थी। दरअसल, हार्दिक एक इंजरी प्रोन खिलाड़ी हैं, जो कि अक्सर इंजर्ड होने की वजह से मुकाबले मिस करते नजर आते हैं। यही कारण है कि उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया, क्योंकि किसी अहम टूर्नामेंट से पहले या अहम टूर्नामेंट के दौरान कप्तान के इंजर्ड होने से टीम और टीम की तैयारियों पर काफी गहरा असर पड़ता है।
अब तक नहीं किया है निराश
सूर्यकुमार यादव को जब से कप्तान बनाया गया तब से भारतीय टी20 टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कप्तानी में अब तक इंडियन टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप भी जीतने में कामयाब हुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक कुल 52 मैच खेले हैं, जिसमें से 40 में उसे जीत और आठ में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 2 मैच टाई और दो बेनतीजा रहे हैं।
FAQs
भारत का टी20 कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: KKR का मास्टरस्ट्रोक, ऐन मौके पर कप्तान के नाम का किया खुलासा, इस प्लेयर को सौंपी जिम्मेदारी