मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। क्योंकि, टीम आईपीएल के 17वें सीजन में महज 4 जीत हासिल कर पाई थी और पॉइंट्स टेबल पर सबसे निचले पायदान पर रही थी। जिसके चलते मुंबई इंडियंस को काफी ट्रोल होना पड़ा था।
क्योंकि, टीम इससे पहले 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है लेकिन आईपीएल 2024 में टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई। वहीं, अब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और टीम की मालकिन नीता अंबानी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, मुंबई ने जिस खिलाड़ी को बेकार समझकर मौका नहीं दिया अब उसने UP T20 लीग में शतक ठोक दिया है।
Mumbai Indians के इस खिलाड़ी ने ठोका शतक
आईपीएल में हर सीजन कई ऐसे खिलाड़ी होते हैं। जिन्हें टीम में शामिल किया जाता है। लेकिन उन्हें पुरे सीजन बेंच पर ही बैठना पड़ता है। जबकि कुछ हाल ही युवा विकेटकीपर आर्यन जुयाल का भी रहा था। लेकिन आर्यन जुयाल ने UP T20 लीग के दूसरे सीजन में अपना टैलेंट दिखाया और दमदार शतक लगाया है।
जिसके चलते अब आर्यन जुयाल की जमकर तारीफ हो रही है। जुयाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रह चुकें हैं। लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला। आर्यन जुयाल आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में शामिल थे। लेकिन मुंबई टीम ने उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया।
आर्यन जुयाल ने ठोका तूफानी शतक
आपको बता दें कि, UP T20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान इस लीग में उत्तर प्रदेश के कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। जबकि लीग के दूसरे मुकाबले में गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा सुपर किंग्स का आमना-सामना हुआ। इस मैच में गुजरात लायंस टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन जुयाल ने शानदार बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया।
आर्यन ने महज 54 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। जिसके चलते गुजरात 20 ओवर में 218 रन बनाने में सफल रही। जबकि 219 रनों के जवाब में नोएडा महज 127 रन ही बना पाई और 91 रनों से मुकाबला हार गई।
आर्यन जुयाल इस खेल सकतें हैं आईपीएल
हालांकि, अब आर्यन जुयाल को हम आईपीएल 2025 में खेलते हुए देख सकते हैं। क्योंकि, UP T20 लीग में शतक ठोककर आर्यन जुयाल चर्चा में आ गए हैं। जबकि इसके अलावा बीसीसीआई ने इस युवा खिलाड़ी को दिलीप ट्रॉफी के लिए भी चुना है। दिलीप ट्रॉफी में जुयाल टीम सी की तरफ से खेलेंगे। जिसकी कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे।