Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

धोनी के था जो सबसे करीब, उस खास शख्स का मात्र 27 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

The person who was closest to MS Dhoni, that special person died at the age of just 27, the cricket world is in mourning

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2025 (IPL 2025) के बाद से ही क्रिकेट फील्ड से दूर चल रहे हैं और हर फैन 2026 आईपीएल सीजन का इंतजार कर रहा है। चूंकि वह केवल आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं।

हालांकि इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। यह खबर एक ऐसे व्यक्ति के निधन की है, जो एमएस धोनी (MS Dhoni) के काफी करीबी माना जाता था।

MS Dhoni के इस करीबी शख्स का हुआ निधन

दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) के जिस करीबी शख्स का निधन हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि गुजरात, भावनगर के रबारीका गांव के रहने वाले जय जानी हैं। 27 साल के जय जानी एमएस धोनी के सबसे बड़े फैंस में से एक हैं।

जय जानी धोनी के इतने बड़े फैन हैं कि आईपीएल 2024 के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में वह सिक्योरिटी ब्रिज कर मैदान पर पहुंचे थे और एमएस के पैर पड़ते और गले मिलते नजर आए थे।

ट्रैक्टर एसिडेंट में हुई मृत्यु

MS DHONI FAN jay jani accident

गुजरात न्यूज़ के अनुसार जय जानी एक ट्रैक्टर एक्सीडेंट के दौरान अपनी जान गंवा बैठे हैं। बताया जा रहा है कि जय जानी अपने खेतों पर जा रहे थे और इसी दौरान ट्रैक्टर ने बैलेंस खो दिया और पलट गया, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं और इसके चलते वह ऊपर वाले को प्यारे हो गए।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे जय जानी

बता दें कि जय जानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते थे। वह सोशल मीडिया पर लगातार एमएस धोनी और मैच से रिलेटेड खबरें डालते रहते थे। उनके कंटेंट को फैंस द्वारा काफी सराहा जाता था। उनके इंस्टाग्रम पर इस समय 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह करीब 100 पोस्ट डाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ऑक्शन से पहले CSK में होगा बड़ा बदलाव, 10 खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

शोक में डूबे हुए हैं तमाम फैंस

जय जानी के निधन की खबर सुन चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं। फैंस अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जय जानी के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें कि जय जानी ने कुछ ही समय पहले एक वीडियो साझा की थी, जिसमें उन्होंने धोनी के 2026 आईपीएल सीजन में वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी।

धोनी के वापसी का है सबको इंतजार

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी की उम्र इस समय 44 साल हो गई है। इस वजह से तमाम फैंस को चिंता है कि वह आईपीएल 2026 में खेलते दिखाई देंगे या नहीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं कइयों में उनके खेलने की बात कही जा रही है। तो देखना होगा कि वह हमें खेलते नजर आएंगे या नहीं।

FAQs

एमएस धोनी की उम्र कितनी है?

एमएस धोनी की उम्र इस समय 44 साल है। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 में हुआ था।

एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास कब लिया था?

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि वो लास्ट इंटरनेशनल मैच साल 2019 में ही खेलते दिखे थे।

यह भी पढ़ें:  7 सितम्बर से न्यूजीलैंड से होने वाले रेड बॉल मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, DC फ्रेंचाइजी से खेलने वाले दिग्गज को बोर्ड ने चुना कप्तान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!