T20 World Cup 2024 को भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने 17 सालों के बाद T20 World Cup को अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से T20 World Cup में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय ने खिताब को अपने नाम किया है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि, भारत की अंडर-19 टीम की लड़कियों ने इस खिताब को अपने नाम किया है।
इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में एक ऐसी खिलाड़ी को ‘प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ अवॉर्ड दिया गया है जो खिलाड़ी विराट कोहली को अपना भाई मानती है। अब भारतीय टीम की जीत के जश्न का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
T20 World Cup 2025 में भारतीय टीम ने खिताब किया अपने नाम
अंडर-19 T20 World Cup का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के दरमियान खेला गया और इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने अद्वितीय खेल दिखाते हुए खिताब को अपने नाम किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को लक्ष्य का पीछा महज 11.2 ओवरों में ही कर लिया और खिताब को अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया।
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆 🇮🇳
Congratulations India 👏#U19WorldCup #SAvIND pic.twitter.com/OZ7KMDkG4E
— ICC (@ICC) February 2, 2025
इस प्रकार रहा मुकाबले का हाल
अगर बात करें अंडर-19 T20 World Cup 2025 के फाइनल मुकाबले की तो इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में भारतीय टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो इन्होंने इस लक्ष्य को 11.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाते हुए जीत हासिल की है। बेहतरीन खेल दिखाने के लिए गोंगड़ी तृषा को ‘मैन ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
ये खिलाड़ी बनी प्लयेर ऑफ़ द टूर्नामेंट
अंडर-19 T20 World Cup 2025 में एक भारतीय खिलाड़ी को बेहतरीन खेल दिखाने की वजह से ही आईसीसी के द्वारा ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ अवॉर्ड को दिया गया है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि गोंगड़ी तृषा हैं और इन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलते हुए बल्लेबाजी के दौरान 309 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी के दौरान इन्होंने 7 अहम विकेट अपने नाम किए हैं।
इसे भी पढ़ें – रणजी में इन 7 खिलाड़ियों के प्रदर्शन से हो गया साफ़, 0 भी बनाएं, फिर भी नहीं होंगे टीम इंडिया से ड्रॉप