IPL 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी है और सभी टीमों ने ट्रेनिंग कैंप को शुरू कर दिया है और सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे IPL 2025 करीब आ रहा है वैसे ही कई खिलाड़ी खुद को इंजरी की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे खिलाड़ियों के बाहर होने की खबरें सामने आई हैं जिनकी वजह से समर्थक IPL 2025 का इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर IPL 2025 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 का जिक्र किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, भारतीय टीम के कई बड़े खिलाड़ी IPL 2025 से बाहर हो चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह हुए IPL 2025 से बाहर!

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक जसप्रीत बुमराह के बारे में यह खबर आई है कि, ये भारतीय टीम के साथ-साथ IPL 2025 से भी बाहर हो गए हैं। दरअसल बात यह है कि, बुमराह पिछले कुछ सालों से बैक इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से ये चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही अब कहा जा रहा है कि, अगर इनकी सेहत में सुधार नहीं होता है तो फिर ये IPL 2025 से भी बाहर हो सकते हैं।
इसके साथ ही यह भी खबर आई है कि, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी फिंगर इंजरी से पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं और वहीं केएल राहुल भी निजी कारणों की वजह से शुरुआती 2 मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। वहीं मयंक यादव और उमरान मलिक भी IPL 2025 में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
ये विदेशी खिलाड़ी भी हुए बाहर
IPL 2025 से सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी बाहर हो गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं। दरअसल बात यह है कि, इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने खुद को टूर्नामेंट से बाहर कर लिया है और इसके साथ ही मिचेल मार्श, लॉकी फ़र्ग्युसन, मिचेल स्टार्क, एनरिक नॉर्खिया, पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
IPL 2025 से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, केएल राहुल, हैरी ब्रुक, मिचेल मार्श, जसप्रीत बुमराह, लॉकी फ़र्ग्युसन, मिचेल स्टार्क, एनरिक नॉर्खिया, पैट कमिंस, उमरान मलिक और मयंक यादव।