Sourav Ganguly: बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम का क्रिकेट फील्ड पर भरपूर डोमिनेंस देखने का मिल रहा है और इंडियन क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीती। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया। तमाम भारतीय क्रिकेटर इंडियन टीम की तारीफ करते नजर आए और इस दौरान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भी काफी बड़ी बात कही।
Sourav Ganguly ने कही यह बात

हाल ही में जब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले खिलाड़ियों को 131 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, तो इस पर गांगुली ने कहा, “अच्छा है यह बीसीसीआई का फैसला है और यह बहुत पैसे होते हैं।” इसके अलावा उन्होंने संजू सैमसन की तारीफ की जब रिपोर्टर ने कहा संजू सैमसन ने इतना अच्छा खेला वो कैसा लगा। उन्होंने कहा, “संजू काफी अच्छा प्लेयर है और उन्हें उनके रन बनाने से कोई सरप्राइज नहीं हुआ, क्योंकि उनमें वो काबिलियत है और वह कर सकते हैं।”
इस दौरान सूर्या और हेड कोच गौतम गंभीर को डायरेक्ट क्रेडिट ना देकर सौरव गांगुली ने सभी खिलाड़ियों को क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा कि यह टीम की तरह जीती है और इनडायरेक्ट उन्होंने रोहित शर्मा की भी तारीफ कर दी, क्योंकि रोहित शर्मा जब से भारतीय टीम के कप्तान बने तब से भारतीय क्रिकेट टीम की किस्मत बदल गई और आज इंडिया बीते कुल सालों के अंदर-अंदर तीन आईसीसी ट्रॉफी और दो एशिया कप ट्रॉफी जीत चुकी है।
यह भी पढ़ें: POTM जीतते ही संजू सैमसन का चौंकाने वाला बयान, सफलता का क्रेडिट कोच गौतम गंभीर को नहीं बल्कि इन्हें दिया
सौरव गांगुली ने बनाया था रोहित शर्मा को कप्तान
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 के समाप्ति के बाद विराट कोहली को कप्तान पद से हटा दिया गया था और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नए कप्तान बना दिए गए थे। उसके बाद रोहित ने इंडियन क्रिकेट टीम को संभाला। 2022 टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप के दौरान तो वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। मगर फिर उन्होंने कसम खाई कि वो इंडियन क्रिकेट टीम की हमेशा के लिए रूपरेखा बदलकर रख देंगे।
उन्होंने 2023 एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम कोकोच गौतम-बुमराह-संजू को भूले सूर्यकुमार यादव, इस वजह से धोनी को दिया टी20 वर्ल्ड कप जीत का पूरा श्रेय चैंपियन बनाया और फिर 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भी उसे फाइनल तक लेकर गए। पूरे टूर्नामेंट हिटमैन के बल्ले ने आग उगला। रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। उनकी सेल्फलेस बैटिंग ने टीम को नई दिशा दिखाई।
इसके बाद फिर 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और भारत को चैंपियन बनाया। भारत ने 2013 के बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। वहीं 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया। हिटमैन वहीं नहीं रुके उन्होंने उस दौरान टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
लेकिन बाद में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कप्तानी करते नजर आए और वहां भी भारत को चैंपियन बनाया। उनके बाद टी20 के कप्तान बने सूर्यकुमार यादव ने 2025 में भारत को पहले एशिया कप और अब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई। वैसे तो इस समय के खिलाड़ियों ने जीत दिलाई। लेकिन इसके पीछे की असली वजह रोहित ही हैं। रोहित ने ही टीम में वो सेल्फलेसनेस का एप्रोच लाया और उसके बलबूते भारत आज इतिहास रच रही है।
FAQs
भारत के कितनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम को झटका! बाबर आजम ने अनिश्चितकाल के लिए छोड़ा क्रिकेट, ब्रेक लेने के पीछे बड़ी वजह आई सामने