Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने काफी कम उम्र में ही सर्बियाई मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी कर ली थी। शादी से पहले ही नताशा प्रेग्नेंट हो गई थीं और इसी वजह से हार्दिक की शादी के कुछ महीने में ही बेटे अगस्त्या का जन्म हो गया था। हार्दिक और नताशा का रिश्ता तीन साल ठीक चला लेकिन चौथे साल इनका तलाक हो गया।
अलग होने के बाद भी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक मिलकर अपने बेटे की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। हार्दिक ने माहिएका शर्मा के साथ मूव-ऑन कर लिया है लेकिन अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने बेटे और एक्स वाइफ को एक महंगा तोहफा दिया है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ बताई जा रही है। इस न्यूज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है।
Hardik Pandya ने अगस्त्या और नताशा को दिया 4 करोड़ की कीमत का खास गिफ्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड माहिएका शर्मा का 25वां बर्थडे धूमधाम से मनाया था। इसके दो दिन बाद ही हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्या और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को एक महंगी कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। यह एक लग्जरी एसयूवी, लैंड रोवर डिफेंडर है, जो बहुत ही शानदार कार मानी जाती है।
हालांकि, बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने यह कार अपने बेटे को गिफ्ट की है लेकिन वो अभी तो बहुत छोटे हैं, इसी वजह से इसका ज्यादा इस्तेमाल नताशा ही करती नजर आएंगी। इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि हार्दिक ने यह कार अपनी एक्स वाइफ को गिफ्ट की है।
बेटे अगस्त्या को हार्दिक पांड्या ने गिफ्ट की 4 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर कार
शनिवार (19 फरवरी) को इस खास मौके की तस्वीरें व वीडियो वाहन निर्माता कंपनी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था: “श्री हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर नवनीत मोटर्स से अपनी डिफेंडर खरीदी है। विश्वास पर आधारित एक रिश्ता। उत्कृष्टता पर टिका एक निर्णय। मुंबई में डिलीवर किया गया – लैंड रोवर डिफेंडर। अगस्त्या पांड्या और सुश्री स्टेनकोविक को भेंट किया गया। नेतृत्व के लिए निर्मित। आगे बढ़कर नेतृत्व करने वालों के लिए तैयार किया गया।”
View this post on Instagram
नताशा स्टेनकोविक कार को देखकर काफी खुश नजर आ रही थीं और लग रहा था कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का यह खास तोहफा उन्हें काफी पसंद आया। इसके अलावा कार की डिलीवरी के समय नताशा को खास हैम्पर भी दिया गया।
प्यार की पिच पर माहिएका शर्मा के साथ खुलेआम इश्क लड़ा रहे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने जुलाई, 2024 में नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद, उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया से भी जुड़ा। अनन्या के साथ हार्दिक के रिश्ते की खबरों को मजबूती के लिए कुछ खास सबूत नहीं मिले लेकिन जैस्मिन को कई बार आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के मैचों का लुत्फ़ उठाते देखा गया। इसके अलावा ये दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूसरे को फॉलो करने लगे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया।
इसके कुछ समय बाद ही हार्दिक पांड्या मॉडल माहिएका शर्मा के साथ रिश्ते में आ गए। हार्दिक ने माहिएका के साथ अपने रिश्ते को कभी छिपाने का प्रयास नहीं किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आए। इसके बाद, माहिएका ने भी ऐसा ही किया। वहीं, माहिएका को टीम इंडिया के मैचों के दौरान भी देखा जाता है। होटल में भी हार्दिक के साथ ही माहिएका नजर आती हैं। वहीं, हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के 25वें जन्मदिन को हार्दिक ने जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट किया और इसी वजह से माहिएका ने इसे अपना बेस्ट बर्थडे भी बताया था।
FAQs
हार्दिक पांड्या ने अपने बेटे और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को क्या गिफ्ट दिया है?
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में क्यों हो रहे फ्लॉप? इरफ़ान पठान ने बताई असली वजह