Delhi Cricket Team: भारत में आज अगर कोई खेल सबसे ज्यादा खेला या पसंद किया जाता है तो वो क्रिकेट है। भारत में क्रिकेट खेलने, देखने और चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। इंडिया में लोग क्रिकेट को धर्म की तरह पूजते हैं। ऐसे में जब इस खेल को शर्मसार करने वाली कोई न्यूज़ सामने आती है। तो लोग खुद भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। इस समय दिल्ली के दिल्ली से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
Delhi से आई शर्मसार कर देने वाली खबर

दरअसल, पुडुचेरी में एक टूर्नामेंट के दौरान दिल्ली अंडर-23 टीम (Delhi Under-23 Team) के दो क्रिकेटरों पर एक नाबालिग लड़की के साथ गंभीर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र करीब 15 साल है।
छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुशासन ढांचे पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद दुर्व्यवहार करने वाले खिलाड़ियों को टीम होटल से दूसरे होटल में स्थानांतरित कर दिया।
🚨Two Delhi Under-23 cricketers have been accused of serious misconduct involving a minor girl, reportedly around 15 years old, during a tournament in Puducherry.
– An investigation has been initiated, raising questions over the DDCA supervision and monitoring systems.
– Both… pic.twitter.com/4luhefEPfI— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) February 3, 2026
अनुशासनहीनता की कही जा रही है बात
डीडीसीए से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस तरह की कोई भी घटना न सिर्फ खेल की गरिमा को खराब नहीं करती हैं, बल्कि संस्था की प्रतिष्ठा को भी गंभीर चोट पहुंचाती हैं। डीडीसीए के संयुक्त सचिव अमित ग्रोवर ने दावा किया है कि दोनों खिलाड़ी केवल गाना सुन रहे थे। उनका कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जिसमें किसी नाबालिग को परेशान किया गया हो। अमित ग्रोवर ने इसे नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार का नहीं बल्कि अनुशासनहीनता का मामला बताया है और अभी इसकी जांच चल रही है।
जांच के बाद सामने आई असली कहानी
इस मामले की पूरी कहानी अब जांच के बाद ही सामने आएगी की खिलाड़ी निर्दोष है या फिर उन्होंने सच में ऐसा कोई दुष्कर्म किया है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस तरह के दुष्कर्म काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आय दिन रेप, किडनैपिंग और तरह-तरह के खबरें सुनने को मिल रही है।
भारत की राजधानी में चरम पर है किडनैपिंग
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस समय इस तरह के किस्से और ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं। साल 2026 के शुरुआती समय में ही करीब 500 से ज्यादा औरतें और लड़कियों को दिल्ली में किडनैप किया जा चुका है और काफी संभावना है कि इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म होगा यानी ओवरऑल इसके आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। यह सिर्फ दिल्ली की बात नहीं बल्कि पूरे इंडिया और वर्ल्ड वाइड की समस्या है।
FAQs
इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत कब हुई थी?
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल