IPL: आईपीएल (IPL) का रोमांच अपने शीर्ष पर है, जहां फैंस लीग का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। कल आईपीएल 2025 का 13वां मुकाबला लखनऊ सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से बाजी मारी। अब पंजाब अपनी दूसरी जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। लेकिन इसी बीच खेल जगत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल खबर है कि एक भारतीय दिग्गज ने संन्यास
का ऐलान कर दिया है।
IPL के बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

भारत में IPL आईपीएल का खुमार है लेकिन इसी बीच खेल जगत को एक तगड़ा झटका लगा है। दरअसल भारती महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंगना कटारिया (Vandana Katariya) ने हॉकी को अलविदा कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को इस बात की घोषणा की है। जिसके बाद उनके फैंस बेहद दुखी हैं।
कटारिया ने 15 सालों तक इस खेल में अपना योगदान दिया है। 32 साल की वंदना ने भारत के लिए 320 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। हालांकि वह संन्यासे के बाद बेहद भावुक नजर आई।
करियर के शीर्ष पर ही करना चाहती थी करियर का अंत
बता दें स्ट्राइकर वंदना सबसे 320 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी है। दरअसल वंदना ने अपने संन्यास के बाद बताया कि वह अनफिट या थकान के कारण अपने करियर का अंत नहीं कर रही हैं। वह अपने को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहती हैं इस कारण वह करियर के शीर्ष पर ही हॉकी से संन्यास ले रही हैं।
वंदना ने कहा कि मैं हॉकी से अपने शर्तो के कारण संन्यास ले रही हूं अभी भी मेरी हॉकी स्टिक आग उगलने में समर्थ है लेकिन मैं अपने करियर के शिखर पर इसे अलविदा कहना चाहती थी और मौजूदा समय में मैं अपने करियर के शिखर पर हूं।
संन्यास के बाद खेलती रहेंगी वंदना
वंदना ने संन्यास की खबर के बाद कहा कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले रही हैं इसका ये मतलब नहीं है कि वह अब हॉकी नहीं खेलेंगी। उन्होंने कहा, “मेरी कहानी यहां खत्म नहीं होती। यह नयी शुरूआत है। मैं हॉकी उठाकर नहीं रखूंगी। मैं खेलती रहूंगी। हॉकी इंडिया लीग में और उसके अलावा भी। टर्फ पर अभी भी मेरे कदम पड़ेंगे और खेल के लिये मेरा जुनून कभी कम नहीं होगा।”
यह भी पढ़ें: टेस्ट से संन्यास लेना चाहता ये भारतीय क्रिकेटर, लेकिन BCCI चाहती हैं अभी और खेले लंबा फॉर्मेट