Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें एडिशन यानी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का आगाज साल 2017 के बाद पहली बार हो रहा है। इस वजह से सभी इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मगर इसके आगाज से पहले ही कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के पहले एक-दो नहीं बल्कि पुरे 13 खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन सभी 13 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस टूर्नामेंट से पहले चोटिल हुए हैं।
Champions Trophy 2025 से पहले चोटिल हुए 13 खिलाड़ी
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत से पहले जो 13 खिलाड़ी चोटिल हुए हैं उनमें से कुछ तो टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। जबकि कुछ अभी भी खेल सकते हैं। जो खिलाड़ी आधिकारिक तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं उनमें जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, जैकब बेथेल, सैम अयूब, गेराल्ड कोएट्जी और अल्लाह ग़ज़नफ़र हैं। वहीं जो खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो सकते हैं उनमें लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रविंद्र, हैरिस राउफ और जेमी स्मिथ का नाम शामिल है।
इस-इस इंजरी से जूझ रहे हैं ये खिलाड़ी
मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह इस समय पीठ में ऐंठन की समस्या से परेशान हैं। वहीं पैट कमिंस टखने में चोट और जोश हेज़लवुड कूल्हे की चोट से परेशान हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही एक अन्य स्टार खिलाड़ी मिशेल मार्श भी पीठ की चोट से परेशान हैं। एनरिक नॉर्टजे इस समय पीठ की चोट, जैकब बेथेल हैमस्ट्रिंग की समस्या और सैम अयूब टखने की चोट से परेशान है।
साउथ अफ्रीकी स्टार गेराल्ड कोएट्जी कमर में जकड़न और हैमस्ट्रिंग दोनों की वजह से परेशान हैं। वहीं अल्लाह ग़ज़नफ़र रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के वजह से परेशान हैं। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन हैमस्ट्रिंग की समस्या, रचिन रविंद्र माथे में चोट, हैरिस राउफ छाती की मांसपेशियों में खींचाव और जेमी स्मिथ पिंडली की समस्या से परेशान हैं।
19 को होगा पहला मैच
बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत 19 फरवरी को होने जा रही है। इसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टक्कर न्यूज़ीलैंड से होने वाली है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन कौनसी टीम बाजी मारेगी।