Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

दुनिया का सबसे लकी फैन, खुद विराट कोहली ने बुलाया और खिचवाई तस्वीर

The world's luckiest fan, Virat Kohli himself invited him and got his photo clicked.

विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट न सिर्फ भारत के बल्कि वर्ल्ड वाइड दुनिया के सबसे मशहूर एथलीट्स में से एक हैं और ऐसे में जब आप उनके साथ एक तस्वीर क्लिक कर लो तो वो लाइफटाइम मेमोरी बन जाती है।

इसके साथ ही साथ अगर विराट खुद आपको बुलाकर तस्वीर क्लिक करवाएं तो वो वन्स इन अ लाइफटाइम मोमेंट होता है। कुछ ऐसा ही मोमेंट रिसेंटली कुछ फैंस के साथ हुआ।

Virat Kohli ने खुद बुलाकर खिंचवाई फोटो

Virat Kohli himself called a fan and got the photo clicked
Virat Kohli himself called a fan and got the photo clicked

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) अब अपने बच्चों और पत्नी के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। वह केवल मुकाबलों और कुछ जरूरी काम के लिए ही भारत आते हैं। हाल ही में वह भारत आए हैं और इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर वो बड़े ही शालीनता के साथ तस्वीर क्लिक कराते नजर आए। इस दौरान उन्होंने फैंस को बुलाकर उनके संग तस्वीर खिंचवाई, जिससे फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए और यह उनके लिए वन्स इन लाइफटाइम मोमेंट बन गया।

परिवार के साथ नहीं क्लिक करते तस्वीर

विराट कोहली (Virat Kohli) जब भी अपने बच्चों और पत्नी के साथ होते हैं, तो वो अक्सर तस्वीरें क्लिक करवाने से बचते हैं। उस दौरान वो मीडिया से अपने बच्चों को छुपाने की कोशिश करते हैं, जिस वजह से वह फैंस के लिए न तो रुकते हैं और न ही उनके साथ तस्वीर क्लिक कराते हैं। इस वजह से अक्सर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन यह सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग और बच्चों को एक नॉर्मल लाइफ देने के लिए उनके द्वारा उठाया गया कदम है।

यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान की धमकी पर तिलक वर्मा का पलटवार, बोले—“पाकिस्तान के खिलाफ हम भी….”

अभी तक नहीं साझा की है तस्वीर

क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी और इस समय उनके दो बच्चे हैं, एक लड़की, एक लड़का। उनकी लड़की का नाम वामिका है, जिसका जन्म 2021 में वहीं लड़के का अकाय है, जोकि 2024 में जन्मा था और अभी तक दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर विराट या अनुष्का किसी ने भी अपलोड नहीं की है।

आईपीएल 2026 में आएंगे नजर

बता दें कि किंग कोहली (Virat Kohli) हमें मैदान पर आईपीएल 2026 के दौरान नजर आएंगे। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से एक बार फिर खेलते दिखाई देने वाले हैं। आरसीबी की फ्रेंचाइजी ने किंग कोहली को इस सीजन के लिए 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया है और उनसे एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बीते सीजन विराट की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था और एक बार फिर उम्मीद है कि ये टीम इतिहास रचेगी।

FAQs

विराट कोहली ने कब अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी?

साल 2017

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा की भूख हुई गूम, गिर गया इतना KG वजन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!