भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं और इस टीम के लिए इन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है। रोहित ने अपनी कप्तानी में 5 मर्तबा टीम को खिताब जिताया है और इसी वजह से इनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है।
मुंबई इंडियंस 4 अप्रैल के दिन लखनऊ के मैदान में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपने अभियान काा चौथा मुकाबला खेल रही है और इस मुकाबले की प्लेइंग 11 का हिस्सा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नहीं बने हैं। जब से रोहित शर्मा प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं तभी से तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं।
Rohit Sharma हुए प्लेइंग 11 से बाहर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या जब टॉस के बाद अपनी प्लेइंग 11 का जिक्र कर रहे थे तो इन्होंने बताया कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंजरी की वजह से प्लेइंग 11 काा हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हार्दिक ने यह कहा कि, नेट सेशन के दौरान रोहित शर्मा के घुटने में बॉल लग गई है और इसी वजह से ये इस मुकाबले में हमारी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इनकी जगह पर मैनेजमेंट के द्वारा प्लेइंग 11 में युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा को जगह दी गई है। रोहित के बारे में यह कहा जा रहा है कि, ये इंजरी की वजह से नहीं बल्कि मैनेजमेंट के साथ नाराजगी की वजह से बाहर हुए हैं।
उठ रहे हैं Rohit Sharma के ऊपर सवाल
बीते दिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब प्रैक्टिस कर रहे थे तो इन्होंने प्रैक्टिस के बाद लखनऊ की मैनेजमेंट का हिस्सा बने जहीर खान के साथ लंबी बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, “जो जब करना था मैंने बराबर से किया, अब मेरे को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।” इस वीडियो के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि, रोहित शर्मा अभी भी खुश नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट भी रोहित के बयान से खुश नहीं है और इसी वजह से इन्हें ड्रॉप किया गया है।
Q: For how long are you going to watch this reel? 😍
A: Haaanjiiii 🫂💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #LSGvMI pic.twitter.com/e2oxVieoz2
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2025
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
विल जैक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर और ट्रेंट बोल्ट।
*इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैनेजमेंट के द्वारा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को विग्नेश पुथुर की जगह मौका दिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें – IPL 2025 के दौरान फाफ ने लिया बड़ा फैसला, DC को अलविदा कह फिर से CSK की फ्रेंचाइजी में लौटने को तैयार