IND vs PAK: 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। जिसमें भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक की बदौलत मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
एक ओर जहां भारत के चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के हारने के कारण पूरे देश में खुशी छाई थी वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करीबी का परिवार मातम में डूबा था क्योंकि इसी दिन धोनी के एक करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
धोनी के करीबी शख्स की गोली मारकर की हुई हत्या
बता दें जहां एक ओर पूरा देश भारत की पाकिस्तान से जीत का जश्न मना रहा था। वहीं दूसरी ओर बिहार में महेंद्र सिंह धोनी के करीबी प्रभु नारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें मैच खत्म होने के बाद ही प्रभु नारायण और उनके भाई सत्यम एक साथ अपने क्वाटर में बैठे थे।
इतने में ही संजीव नामक युवा वहां पहुंचा और उसने तुरंत एक के बाद एक प्रभु नारायण पर गोलियां बरसाना शुरु कर दिया। सत्यम उन्हें तुरंत ही अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया।
धोनी के साथ खेल चुके थे प्रभु नारायण
बता दें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रभु नारायण को भली भांती जानते थे। धोनी प्रभु के साथ खेल चुके हैं दोनो ने जिला स्तर पर एक साथ खेला है। बता दें यह घटना बिहार के भागलपुर की है। प्रभु नारायण टीएनबी कॉलेज के क्लर्क थे।
बता दें 31 साल के प्रभु नारायण की हत्या का आरोप उनके ही कॉलेज के एक स्टुडेंट संजीव झा पर ही लगा है। पहले भी उनकी हत्या का प्रयास किया जा चुक है। पुलिस ने छान बीन शुरु कर दी है पुलिस ने संजीव को अपनी कसटडी में ले भी लिया है। दरअसल संजीव साल 2017 में फायरिंग के मामले में जेल गए थे।
भारत ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत ने मेजबान पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना काम बखूबी किया। इसके साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट की रेस से लगभग-लगभग बाहर हो गई है।
विराट कोहली ने इस मैच में वापसी करते हुए शतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक 56 रन जड़ा था। फिर शुभमन गिल ने भी 46 रनों की शानदार बल्लेबाजी की।
यह भी पढ़ें: धनश्री को धोखा दे खूबसूरत अफगानी गर्ल को डेट कर रहे श्रेयस अय्यर, जल्द रचा सकते शादी