Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2025 के बीच बड़ा ऐलान, मुजीब के बाद इन 2 अफगानी स्टार्स की हुई मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी में एंट्री

MI

Mumbai Indians: रोहिश शर्मा की मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन अच्छे फॉर्म के लिए जूझती नजर आ रही है। भले ही एमआई शुरू में खराब फॉर्म से गुजर रही थी लेकिन आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के प्रदर्शन को देखकर फैंस का मानना है कि मुंबई अब अपने पुराने फॉर्म में आ चुकी है। वहीं मुंबई ने इस सीजन अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया था।

दरअसल अफगानिस्तान के स्पिनर अल्लाह गजनफर को रिप्लेस कर टीम में मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया था। उसी प्रकार एक बार फिर से एमआई फ्रेंचाइजी में 2 अफगानी खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है।

MI में हुए 2 अफगानी प्लेयर की एंट्री

MI

भारत में इन दिनों आईपीएल (MI) का शोर है वहीं दूसरी ओर अमेरिका में मेजर लीग की तैयारियां चल रही हैं। जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी मजबूत टीमें बनाने में जुटी हुई हैं। इस कड़ी में मुंबई इंडियंस (MI) की फ्रेंचाइजी ने भी अपनी टीम तैयार कर रही है। मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क टीम ने अपनी टीम में अफगानिस्तान के 2 स्टार खिलाड़ी नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) और अजमतुल्लाह ओमरजई (Azmatullah Omarzai) को शामिल कर टीम को और मजूबत बना लिया है।

क्विंटन डी कॉक भी MI में हुए शामिल

साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक फिलहाल तो आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं लेकिन इसके  बाद वह न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट में खेलते नजर आएंगें। उन्हें एमआई (MI) ने साइन किया है। जिसमें क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

बता दें क्विंटन डी कॉक पहले भी एमआई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, वह आईपीएल में एमआई के लिए खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने धमाल मचा दिया था इस कारण एमआई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं बता दें इस साल क्विंटन डी कॉक आईपीएल में केकेआर के लिए धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन 4 मैच में 34.33 की औसत से 103 रन बनाए हैं।

MI न्यूयॉर्क का स्क्वाड

कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, मोनांक पटेल, हीथ रिचर्ड्स, एहसान आदिल, नोस्टुश केनजिगे, सनी पटेल, रुशिल उगरकर, क्विंटन डी कॉक, माइकल ब्रेसवेल, जॉर्ज लिंडे, नवीन-उल-हक, अजमतुल्लाह उमरजई, तजिंदर सिंह, कुंवरजीत सिंह, शरद लुंबा और अग्नि चोपड़ा।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: मिड सीजन क्विंटन डी कॉक ने लिया बड़ा फैसला, KKR के बजाए MI की फ्रेंचाइजी से खेलने का किया फैसला

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!