Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

काफी बड़े पंडित है ये 3 भारतीय क्रिकेटर, सुबह-शाम बस पूजा में ही रहते लीन

Indian Cricketer

Indian Cricketer: अक्सर क्रिकेटर्स अपने स्किल्स पर ध्यान देते हैं और दिन रात स्किल्स को सुधार टीम को जीत दिलाने का काम करते हैं। लेकिन कुछ इंडियन क्रिकटर्स ऐसा हैं, जो काफी आस्तिक हैं। यानी वह भगवान में काफी विश्वास करते हैं और भगवान का नाम लेकर अपना दिन शुरू करते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कई बार भागवान की भक्ति में देखा भी गया है। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में तीन ऐसे ही क्रिकेटर्स (Indian Cricketer) के बारे मेंं बात करने वाले हैं जोकि सुबह शाम भगवान की भक्ति में रमें रहते हैं। तो आईए जानते हैं-

बड़े पंडित है ये 3 Indian Cricketer

विराट कोहली

Virat Kohli

इस सूची में सबसे पहला नाम क्रिकेट के किंग विराट कोहली (Virat Kohli) का आता है। वह बहुत बड़े आस्तिक हैं। उन्हें अक्सर ही भगवान की भक्ति में देखा गया है। उन्होंने हमेशा यह कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं वह उसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्हें अक्सर ही मंदिर में दर्शन करते देखा गया है पूजा पाठ करते देखा गया है। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का की कई  तस्वीर ऐसी वायरल हुई हैं जिनमें वह मंदिर या भारतीय संत प्रेमानंद गोविंद शरण दर्शन के दर्शन करने गए हैं।

कोहली अब आध्यात्म की राह पर हैं उन्होंने कहा भी है कि वह जब से इस राह पर चल रहे हैं उनके अंदर काफी कुछ बदला है। कोहली और अनुष्का को कुछ समय पहले उज्जैन के महाकालेश्वर और उत्तराखंड के नीम करोली बाबा सहित मंदिरों और आश्रमों में जाते देखा गया है। यह बदलाव आध्यात्मिकता और भारतीय परंपराओं में उनकी गहरी रुचि को दर्शाता है।   

यह भी पढ़ें: 2 बार का ऑरेंज कैप विनर ड्रॉप, तो 2 बार के पर्पल कैप विनर की वापसी, रोहित की कप्तानी में इन 16 खिलाड़ियों को अफ्रीका ODI सीरीज में मौका

हरभजन सिंह 

विराट कोहली के बाद अगला नाम पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह  का आता है। वह भी आध्यात्म की राह पर है। उन्होंने अभी हाल ही में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा कि वह अब आध्यात्म का रूख कर रहे हैं। वह खुद को पूजा पाठ में रमन रहे हैं। हरभजन एक धार्मिक व्यक्ति हैं और पूजा-पाठ में भी विश्वास रखते है।

हरभजन सिंह को कई बार मंदिरों में जाते देखा गया है। एक बार उन्होंने अपने शो ‘हूज़ द बॉस’ में भी कहा था कि आईपीएल में जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे तब उनकी पत्नी ने भज्जी के लिए एक पूजा करवाई थी। 

रविचंद्रन अश्विन 

भज्जी के बाद सूची में अगला नाम पूर्व ऑलराउंडर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का आता है। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास के बाद आध्यात्म को अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बना लिया है। अश्विन बचपन से ही एक हिंदू परिवार में पले बढ़े हैं जहां भगवान में बहुत आस्था रखी जाता है।

इस कारण अश्विन भी अपने धार्मिक रिती रिवाजों को मानते हैं। उन्हें कई बार ऐसा कहते हुए सुना गया है कि उनका अपने धार्मिक विश्वास अटूट है। उनका यह भी मानना है कि आज वह अपने करियर और निजि जीवन में जो कुछ भी हैं उसमें  प्रार्थनाओ का अहम योगदान है। 

यह भी पढ़ें: ओवल टेस्ट के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम, साई सुदर्शन के यार को मिली टीम में एंट्री

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!