IPL 2025

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस साल यानी आईपीएल 2025 के पहले मेगा ऑक्शन (Mega Auction) का आोजन किया जाएगा। इस दौरान आईपीएल में कई सारे स्टार खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है और सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इससे पहले पिछले सीजन में मिनी ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे।

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में Rohit Sharma पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को अपनी कप्तानी में पांच आईपीएल टाइटल जीता चुके हैं। हालांकि, पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी। इसके बाद से इस बात की चर्चा तेज है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी दूसरे टीम में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा अगर मेगा ऑक्शन में उतरने का फैसला करते हैं, तो उनकी बोली 40 करोड़ तक जा सकती है और आईपीएल के अब तक इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं

Advertisment
Advertisment

Jasprit Bumrah तोड़ सकते हैं नीलामी के सारे रिकॉर्ड

टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2024 के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद और हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने के बाद जसप्रीत बुमराह भी काफी नाराज थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह मेगा ऑक्शन में शामिल होते हैं, तो वें भी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। हालांकि, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक ही टीम में शामिल हो सकते हैं।

Delhi Capitals के Rishabh Pant पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस साल मेगा ऑक्शन के दौरान नीलामी में दिखाई दे सकते हैं। पंत लंबे समय तक डीसी की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इस बार दूसरी टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में पंत पर भी मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी बोली लग सकती है। हालांकि, यह भी संभव है कि ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक की टीम से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक भी दिन स्कूल नहीं गया टीम इंडिया का ये विस्फोटक क्रिकेटर, खुद मुंह से कबूली अनपढ़ होने की बात