इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत मार्च के महीने में होने जा रही है। हालिया जानकारी के अनुसार इसका आगाज 21 मार्च से हो सकता है। हालांकि 21 मार्च से पहले ही एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है और इस खबर के अनुसार आईपीएल की चार नामचीन टीमें अपने स्क्वॉड के 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने जा रही है। तो आइए जानते हैं कि वह 4 खिलाड़ी कौन हैं, जो आईपीएल 2025 (IPL 2025) से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं।
IPL 2025 से बाहर हो सकते हैं ये चार खिलाड़ी
पैट कमिंस
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते दिखाई दिए पैट कमिंस आईपीएल 2025 (IPL 2025) से बाहर हो सकते हैं। चूंकि इस समय वह एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं और इसके चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। हालियां जानकारी के अनुसार उन्हें इस इंजरी से पूरी तरह से फिट होने में करीब 2-3 महीने का समय लग सकता है और इसके चलते एसआरएच उन्हें रिलीज कर किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल कर सकती है।
मुशीर खान
पंजाब किंग्स के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान का बीते साल के अंत में एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह अभी तक पूरी तरह से उभर नहीं सके हैं। इसके चलते पंजाब किंग्स उन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) से रिलीज कर सकती है और उनके जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
जोश हेजलवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वॉड में शामिल जोश हेजलवुड इस समय कई तरह की इंजरी से जूझ रहे हैं। इस समय वह साइड स्टैंड इंजरी के साथ ही साथ हिप इंजरी और कॉफ इंजरी से भी परेशान हैं। इसके चलते आरसीबी उन्हें आईपीएल 2025 (IPL 2025) से रिलीज कर सकती है और किसी अन्य खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। मालूम हो कि इन तमाम इंजरीस के चलते जोश हेजलवुड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गए हैं, जो कि 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है।
एनरिक नोर्त्जे
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की स्क्वॉड में शामिल एनरिक नोर्त्जे अभी इस समय चोटिल हो गए हैं। एनरिक नोर्त्जे को लोअर बैक इंजरी हुई है, जिसके चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार वह इस इंजरी के चलते करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। इसके चलते केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है।
यह भी पढ़ें: बैड न्यूज की लाइन लग गई, पूरे 10 खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले हुए इंजर्ड, 7 टूर्नामेंट से भी हुए बाहर