Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

शराब से बेहद नफरत करते है ये 4 भारतीय क्रिकेटर, दारू पीने वाले के साथ बातचीत तक कर देते बंद

Team India
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में पार्टियों का पुराना कल्चर रहा है और हर एक अवसर पर क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के द्वारा ग्रांड पार्टी को आयोजित किया जाता है। हालांकि भारतीय खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद ही सजग रहते हैं और वो ऐसी किसी भी चीज को नहीं खाते हैं जिससे की उनकी सेहत पर बुरा असर पड़े।

टीम इंडिया (Team India) की पार्टी में शराब की कोई कमीं नहीं होती है और कई खिलाड़ी उस दिन खुलेआम शराब का सेवन करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो शराब का सेवन नहीं करते हैं और पूरी तरह से सात्विक रहना पसंद करते हैं।

शराब का सेवन नहीं करते हैं Team India के ये खिलाड़ी

Rahul Dravid
Rahul Dravid

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान और कोच रहे राहुल द्रविड़ को क्रिकेट का जेन्टलमैन कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, जब राहुल द्रविड क्रिकेट खेलते थे तो इनका किसी के साथ भी मतभेद नहीं होता था। इसके साथ ही यह भी खबर आती थी कि, राहुक द्रविड ऐसि किसी भी पार्टी मने शामिल नहीं होते थे जिसमें शराब का सेवन किया जाता हो। अगर इनका कोई साथी ड्रिंक कर भी रहा होता है तो ये उससे किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं करते थे।

गौतम गंभीर

टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा कोच गौतम गंभीर को भी सात्विक जीवन जीने वाला इंसान बताया गया है। गंभीर के बारे में यह कहा जाता है कि, ये कभी लेट नाइट पार्टी और किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते थे। इसके अलावा ये कभी भी शराब का सेवन नहीं करते थे। अब बतौर कोच भी ये कभी भी पार्टी में शामिल नहीं होते हैं और अपने खिलाड़ियों को भी हिदायत देते हैं।

परवेज रसूल

जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले परवेज रसूल को ईमान का पक्का माना जाता है। ये मुस्लिम समुदाय से आते हैं और इनके धर्म में शराब वर्जित है। इसी वजह से ये इसका सेवन नहीं करते हैं। इसके अलावा एक मर्तबा इन्होंने आईपीएल जर्सी को सिर्फ इस वजह से पहनने से मना कर दिया था क्योंकि इसमें शराब का विज्ञापन था।

भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के सबसे शानदार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की दिनचर्या भी सेट है। कहा जाता है कि, भुवी बहुत साधारण जिंदगी जीते हैं और ये कभी भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करते हैं। इन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि, ये कभी भी शराब नहीं पिए हैं और न ही आगे पियेंगे।

इसे भी पढ़ें – IPL 2025 से पहले हुआ बड़ा खेला, सूर्या बने KKR के नए कप्तान, श्रेयस अय्यर की छुट्टी

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!