IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। लीग के 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें हर मैच में कई युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं। इस सीजन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कई फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान चुनने में जल्दबाजी कर दी है या तो उन्होंने गलत कप्तान का चुनाव कर लिया है। जिस कारण उनकी टीम लीग में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। वहीं इन 4 टीमों में ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जोकि कप्तानी के लिए बिलकुल परफेक्ट थे लेकिन फ्रेंचाइजी उनके इस टैलेंट को पहचान नहीं पाई।
IPL 2025 में कप्तान होने चाहिए थे ये 4 दिग्गज खिलाड़ी
रोहित शर्मा
इस सूची में सबसे पहला नाम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आता है। रोहित शर्मा 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान थे लेकिन उसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें अचानक कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को एमआई का कप्तान बना दिया। जिसके बाद टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। पिछले साल जहां टीम प्वाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर थी वहीं इस साल भी टीम वही कहानी दोहराती नजर आ रही है। बता दें रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल विजेता बनी है, साथ ही रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत को विजेता बनाया है। इस सबके बाद भी नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना मुनासिब समझा रोहित को नहीं।
फाफ डू प्लेसिस
इस सूची में अगला नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) का है। फाफ भी एक बेहद बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में कई बार आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। इतना ही नहीं उन्हें इस सीजन आरीसीबी ने रिटेन भी नहीं साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था लेकिन डीसी ने भी उन्हें कप्तान बनाना मुनासिब नहीं समझा बल्कि फाफ की जगह दिल्ली ने अक्षर पटेल को टीम की कमान सौंप दी। फॉफ डू प्लेसिस को कप्तानी का अच्छा अनुभव है।
विराट कोहली
भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विराट कोहली आरसीबी के बैक बोन कहे जाते हैं। विराट के बिना आरसीबी की कल्पना करना मुश्किल है। इस सीजन आरसीबी ने अपने कप्तान फाफ डू प्लेसिस को रिटेन नहीं किया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक बार फिर से विराट कोगली ही आरसीबी के कप्तान होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी ने कोहली को कप्तान बनाने की जगह रजत पाटिदार को बतौर कप्तान चुना। विराट कोहली एक अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्हें मैदान के सभी दांव पेच पता हैं। कोहली ने कई मर्तबा टीम को प्लेऑफ और सेमीफाइनल तक पहुंचाया है। उनके अंदर टीम को आगे ले जाने का हुनर है, शायद आरसीबी उनके इस हुनर को पहचान नहीं पाई।
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर और सफेद गेंदबाज कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) भी इस सूची में शुमार हैं। बता दें मिचेल सैटनर मुंबई का हिस्सा हैं, फ्रेंचाइजी उन्हें भी कप्तानी पद के लिए चुन सकती थी लेकिन एमआई ने ऐसा नहीं किया। सैंटनर ने अपनी कप्तानी ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।
उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था हालांकि भले ही टीम को फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा। बता दें अगर मुंबई इंडियंस सैंटनर को कप्तान चुनती तो शायद आज मुंबई इंडियंस की कहानी कुछ और ही होती, लेकिन फ्रेंचाइजी उनके हुनर को पहचानने में नाकाम हो गई।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर? ये विध्वंसक बल्लेबाज हिटमैन को करेगा रिप्लेस