भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) न केवल मैदान पर चमकते हैं बल्कि मैदान के बाहर भी उन्हें अपने जीवन साथी से अटूट समर्थन और प्यार मिलता है। क्रिकेट लाइफ के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेटर्स के अफेयर के चर्चे भी खूब रहते हैं। क्योंकि जब फील्ड पर क्रिकेटर्स खेल रहे होते हैं तब उनकी Wife एंड गर्लफ्रेंड(Girlfriend)) स्टैंड्स पर खड़ी होकर इनका हौसला बढ़ा रही होती हैं। कुछ क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो
लुक्स में तो एवरेज हैं लेकिन उनकी वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो 4 क्रिकेटर।
परविंदर अवाना

परविंदर अवाना की पत्नी का नाम संगीता कसाना है, जो दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। उनकी शादी मंगलवार, 6 मार्च 2018 को हुई थी। परविंदर अवाना की वाइफ (Wife) किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं। परविंदर अवाना ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालांकि भारतीय टीम में परविंदर अवाना को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। बता दें कि परविंदर अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीजन ही खेले हैं।
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड के बारे में अलग-अलग खबरें आती रही हैं। मई 2025 की खबरों के अनुसार, पृथ्वी शॉ की नई गर्लफ्रेंड (girlfriend) आकृति अग्रवाल हैं, जो एक एक्ट्रेस, फैशन इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया था और पृथ्वी शॉ ने उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इससे पहले, पृथ्वी शॉ का नाम एक्ट्रेस निधि तपाड़िया से जोड़ा गया था और उन्हें कई बार साथ में देखा गया था। वहीं, 2021 की कुछ रिपोर्ट्स में पृथ्वी शॉ का नाम एक्ट्रेस प्राची सिंह के साथ जोड़ा गया था।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल की लव लाइफ खूब सुर्खियों में रही। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का विवाह 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में हुआ था। हालांकि दोनों की शादी बहुत ज्यादा नहीं टीक सकी। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक 20 मार्च 2025 को हुआ।
फिलहाल, युजवेंद्र चहल के बारे में अफवाह है कि वे आरजे महवश को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई इवेंट में साथ देखा गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर कमेंट भी किए हैं, जिससे उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, न तो चहल और न ही महवश ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वे डेट कर रहे हैं और दोनों ने कहा है कि वे सिर्फ दोस्त हैं।
बता दें कि Dhanashree Verma एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। उनका जन्म 27 सितंबर 1996 को दुबई में हुआ था। उन्होंने 2014 में डी. वाई. पाटिल कॉलेज, नवी मुंबई से दंत चिकित्सा में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। हालांकि, उन्होंने अपने जुनून, नृत्य को आगे बढ़ाने के लिए दंत चिकित्सा के अपने करियर को छोड़ दिया।
वह मुख्य रूप से अपने डांस वीडियो और कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं जो वह अपने YouTube चैनल पर अपलोड करती हैं, जिसके 2.79 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर भी 6.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहाँ वह अपने डांस रील्स और निजी जीवन से संबंधित पोस्ट साझा करती हैं।
संदीप शर्मा
संदीप शर्मा की वाइफ (Wife) का नाम ताशा शर्मा है। वह एक ज्वैलरी डिजाइनर, उद्यमी और ब्लॉगर हैं। उनका जन्म 20 सितंबर को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। संदीप और ताशा ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद जून 2021 में शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, IPL में भी हो रहा नाकाम, लेकिन कोच गंभीर टेस्ट खेलने ले जाएंगे इंग्लैंड