चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) को अब हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई के स्टेडियम में खेलते हुए दिखाई देगी। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है और कहा जा रहा है कि, इस टूर्नामेंट के बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं। ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए ओडीआई क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे थे।
Champions Trophy के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में यह खबर आई है कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) इनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। रोहित शर्मा लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और बतौर खिलाड़ी इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। मगर अब खबरें आई हैं कि, इस टूर्नामेंट के बाद ये क्रिकेट के इस प्रारूप को भी अलविदा कह सकते हैं। इन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्डकप के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
विराट कोहली
टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली के हवाले से यह खबर आई है कि, ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के ओडीआई प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। विराट कोहली लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं और टी20 वर्ल्डकप के ठीक बाद इन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
रवींद्र जडेजा
दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ओडीआई प्रारूप के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। इनके बारे में यह कहा जा रहा है कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के ठीक बाद ये ओडीआई क्रिकेट को अलविदा कहते हुए दिखाई दे सकते हैं। टी20 वर्ल्डकप के बाद इन्होंने इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन के हवाले से भी यह खबर आई है कि, ये चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के बाद इन्हें सीमित ओवरों की क्रिकेट से मैनेजमेट के द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसी वजह से सभी समर्थक बेहद ही मायूस हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें – रवि शास्त्री की कोचिंग में सबसे बड़ा मैच विनर था ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर की कोचिंग में आ गई बाहर होने की नौबत