IPL 2025

IPL 2025:  इंडियन प्रीमियर लीग 2025  (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) के लिए सभी टीमों ने तैयारियों ने शुरू कर दी हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी टीमें दूसरे टीमों की खिलाड़ियों पर नजर गड़ाए हुए हैं और मेगा ऑक्शन का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, टीमें अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन भी कर सकती हैं।

IPL 2025 के दौरान चार खिलाड़ियों पर लग सकती है पचास करोड़ की बोली

IPL 2025 ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के आधे पर्स खाली करवाएंगे ये 4 खिलाड़ी, 50 करोड़ से कम नहीं लगेगी बोली 1

Advertisment
Advertisment

इंडियन प्रीमियर लीग में चार खिलाड़ी ऐसे हैं, अगर यह मेगा ऑक्शन में उतरते हैं, तो जो टीम इनमें से किसी भी खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेगी उसका आधा पर्स खाली हो सकता है और इन खिलाड़ियों पर तकरीबन 50 करोड़ की बोली लग सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग में इन खिलाड़ियों पर इतिहास की सबसे बोड़ी लग सकती है। यह सभी खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीमों के सुपरस्टार हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी खिलाड़ी 18 करोड़ से अधिक रकम नहीं लेता है।

Rohit Sharma और Jasprit Bumrah पर लग सकती है 50 करोड़ की बोली

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के लिए 50 करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है। इन चारों खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट में बड़ा कद है और आईपीएल में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अनुभवी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से फैंस को कई यादगार पल दिए हैं। जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज  हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने हाल के वर्षों में अपने 360-डिग्री शॉट्स और आक्रामक बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है।

एक ही टीम में चारों का खेलना मुश्किल

इन सभी खिलाड़ियों का कद इतना बड़ा है कि यह सभी खिलाड़ी – रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव एक ही टीम से नहीं खेल सकते हैं। इन चारों खिलाड़ियों को एक टीम को खरीदने के लिए 200 करोड़ रुयये की जरुरत लग सकती है। जबकि, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का पर्स इतना बड़ा किया जाएगा, ऐसा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: अब होगी अर्जुन तेंदुलकर के लिए मारामारी, जिसे नीता अंबानी मानती सबसे बड़ा दुश्मन, वही IPL 2025 ऑक्शन में लुटाएगा करोड़ो रूपए

Advertisment
Advertisment