Posted inक्रिकेट न्यूज़

IPL 2025 में धमाल मचाने को तैयार हैं ये 4 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, IPL 2025 से कटाएंगे एशिया कप 2025 का टिकट

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज हो चुका है। ईडन गार्डन में हो रहे पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच लीग के पहली जीत के लिए जंग लड़ी जा रही है। आईपीएल ऐसी लीग जिसमें युवा खिलाड़ियों को उभरकर सामने आने का मौका मिलता है। कुछ खिलाड़ियों के लिए यहां के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया के दरवाजे भी खुलते हैं। तो आज हम अपने इस आर्टिकल में उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें इस आईपीएल (IPL 2025) में प्रदर्शन के आधार पर आगामी एशिया कप में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

IPL 2025 में प्रदर्शन करने वाले 4 खिलाड़ी खेल सकते हैं एशिया कप

नेहाल वढेरा

Nehal Wadhera

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेटर नेहाल वढेरा (Nehal Wadhera) का आता है। नेहाल वढेरा पर गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव लगाया है। अगर नेहाल इस आईपीएल अपने बल्ले से शोर मचाने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके लिए एशिया कप के रास्ते आसान हो जाएंगे। 24 वर्षीय नेहाल पिछले कुछ दिनों से अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने हुए थे। अगर नेहाल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक मुंबई के लिए 20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 23.33 की औसत से 350 रन बनाए हैं।

रॉबिन मिंज

इस आईपीएल एक नया सितारा चमकने को तैयार है वह कोई और नहीं बल्कि रॉबिन मिंज (Robin minz) हैं। झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले रॉबिन मिंज (Robin minz) इस मुंबई इंडियंस की जर्सी में धमाल मचाने तो तैयार हैं। अगर रॉबिन ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह यहां से सीधे टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। आईपीएल के बाद होने वाले एशिया कप के लिए रॉबिन मिंज को मौका मिल सकता है। रॉबिन मिंज ने अभी तक केवल 9 घरेलू मैच ही खेले हैं। जिनमें उन्होंने 142 रन बनाए हैं।

प्रियांश आर्या

वहीं अब रॉबिन मिंज के बाद अगला नाम ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का नाम आता है। फैंस और बीसीसीआई सेलेक्टर्स की निगांहे अनकैप्ड प्लेयर प्रियांस पर भी रहेगी। 24 साल के प्रियांश पंजाब के लिए ओपनिंग करते भी नजर आ सकते हैं। प्रियांश पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग के एक ओवर में 6 छक्के जड़ने के बाद से चर्चा में आए थे। वह अगर इस बार भी ऐसा कोई कारनामा करने में कामयाब हो जाते हैं तो उनका एशिया कप के टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना आसान हो जाएगा। प्रियांश ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 25 घरेलू मैच में 650 रना बनाए हैं।

सुर्यांश हेगड़े

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खलने वाले सुर्यांश हेगड़े (Suyansh hegde) इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। पंजाब में उन्हें 30 लाख की बेस प्राइज पर शामिल किया गया है। यदि सुर्यांश हेगड़े पंजाब के लिए खेलते हुए प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं तो उनके लिए आने वाले समय एशिया कप के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल सकते हैं। अगर बीसीसीआई सेलेक्टर्स हेगड़े के प्रदर्शन से खुश होती है तो वह उन्हें टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में जगह दे सकती है।

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB मैच में नए नवेले कप्तान रजत पाटीदार की हुई भारी बेइज्जती, अपनी ही टीम के खिलाड़ी ने किया सौतेला बर्ताव

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!