Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) को लेकर सभी टीमों के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सभी टीमों ने नए खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करने की तैयारियों में लगी हुई हैं। इश दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन ने पिछले साल अपना कप्तान बदल दिया था। इस साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव कर सकती है।

Mumbai Indians की टीम Hardik Pandya और Jasprit Bumrah कर सकती है रिटेन

हार्दिक-बुमराह समेत ये 5 खिलाड़ी हुए रिटेन, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा- अर्जुन तेंदुलकर सहित इन 17 खिलाड़ियों को किया रिलीज 1

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2025 की तैयारी में मुंबई इंडियंस ने कुछ बड़े और साहसी फैसले लिए हैं। टीम ने हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, और टिम डेविड को अपनी टीम में बरकरार रख सकती है। ये सभी खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की सफलता के महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड क्षमता, और सूर्यकुमार यादव की अक्रामक बल्लेबाजी टीम के मजबूत पक्ष रहे हैं। इनके रिटेंशन से साफ है कि टीम प्रबंधन इन पर भरोसा कर रहा है और अगले सीजन में इन्हें अपनी रणनीति का अहम हिस्सा मानता है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, आकाश मधवाल, टिम डेविड, को रिटेन किया जा सकता है।

Rohit Sharma और Arjun Tendulkar को किया जा सकता है रिलीज

चौंकाने वाले फैसले के तहत, मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर को रिलीज करने का फैसला कर सकती है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन फिर भी टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। अर्जुन तेंदुलकर, जो सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं, को भी ज्यादा मौके नहीं मिले थे और उनके प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं। रोहित का रिलीज होना न केवल फैंस बल्कि क्रिकेट जगत के लिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि वह मुंबई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं।

मुंबई इंडियंस इन 15 खिलाड़ियों को भी कर सकती है रिलीज

मुंबई इंडियंस ने अपने दल को और सुदृढ़ करने के लिए 15 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इनमें से कुछ खिलाड़ी पिछले कुछ सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी चोट या खराब फॉर्म की वजह से टीम में जगह नहीं बना पाए। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में यह नाम शामिल हो सकते हैं। डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा,  कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

यह भी पढ़ें;शुभमन गिल के शतक ने एक साथ खत्म किया इन 4 भारतीय बल्लेबाजों का करियर, अब कभी नहीं पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी

Advertisment
Advertisment