Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हीरो या विलेन? इन 5 स्टार्स पर लगे हैं घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप, लिस्ट में वर्ल्ड कप विनर भी शामिल

Domestic Violence

Domestic Violence: क्रिकेटर्स अपनी हर एक हर के एक्टिविटी के लिए फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं फिर चाहे वह अच्छा हो या बुरा। फैंस को क्रिकेर्ट्स की प्रोफेशन लाइफ को साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने में रुची रहती है।

कई क्रिकेटर्स मैदान पर तो हीरो होते हैं लेकिन वह पर्सनल लाइफ में उन्हें विलेन करार दिया जाता है। हाल ही में एक ऐसा खिलाड़ी है जिस पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का गंभीर आरोप लगाया गया है।

इन 5 स्टार्स पर लगे हैं Domestic Violence के गंभीर आरोप

मोहम्मद शमी

Shami

इस सूची में सबसे पहला नाम चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा रहे भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का नाम आता है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने साल 2018 में उन पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का गंभीर आरोप लगया था। हसीन ने शमी पर मारपीट और दहेज का आरोप लगाया था। उसके बाद दोनो अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन हमीन अकसर सोशल मीडिया के जरिए शमी पर निशाना साधती रहती हैं।

अमित मिश्रा

इस सूची में दूसरा नाम अमित मिश्रा का आता है। अभी हाल ही में अमित मिश्रा की पत्नी गरिमा ने उन पर दहेज और घरेलू हिंसा का आरोप लागाया था। लेकिन इसके साथ ही दोनो के तलाक की खबरें भी आ रही हैं। साथ ही गरिमा ने उन पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है।

विनोद कांबली

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पर भी यह संगीन आरोप लगा है। उन साल 2023 में उनकी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। यह मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा था। खबर थी कि एंड्रिया कांबली से तलाक चाहती थी हालांकि बाद में वह कांबली के पास लौट आई थी।

युवराज सिंह

2007 और 2011 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे धांसू खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम भी इस सूची में शुमार है। उन पर भी उनकी भाभी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। युवराज के भाई जोरावर की पत्नी आकांक्षा ने 2017 में युवराज सहित उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसके कुछ समय बाद दोनो का तलाक हो गया था।

माइकल स्लेटर

इस सूची में अगला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर माइकल स्लेटर का है। उनके ऊपर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया था। इस कारण उन्हें 4 साल की जेल भी हुई थी। जेल में रहने के कारण उनकी सजा आंशिक रूप से कम कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Hazelwood vs Archer? किसके IPL आंकड़े हैं बेहतर, दोनों में से कौन हैं सर्वश्रेस्ट गेंदबाज

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!