Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अक्सर ही ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है और इसी वजह से मुंबई इंडियंस के समर्थक उन ट्रोलर्स का मुंह तोड़ जवाब देते हुए दिखाई देते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के दरमियान तुलना की जाती है कि, आखिरकार कौन सी टीम बेटर है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के समर्थक अपने तथ्य सामने रखते हैं तो वहीं चेन्नई के फैंस भी अपना पक्ष रखते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें जानने के बाद आप भी यह मान जाएंगे कि, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी चेन्नई की टीम से लाख गुना बेहतर है।

Advertisment
Advertisment

इन कारणों की वजह से Mumbai Indians है चेन्नई से बेहतर

Mumbai Indians
Mumbai Indians

कभी फिक्सिंग नहीं की

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी आईपीएल इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक है और इस टीम ने 5 मर्तबा ट्रॉफी को अपने नाम किया है। वहीं चेन्नई की टीम ने भई 5 मर्तबा खिताब अपने नाम किया है। लेकिन चेन्नई की टीम के ऊपर मैच फिक्सिंग का दाग लग चुका है और इस टीम को फिक्सिंग की वजह से ही 2 सालों का बैन भी झेलना पड़ा था। मगर मुंबई इंडियंस का दामन बेहद ही साफ सुथरा है।

भारतीय टीम को दिए हैं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने एक टैलेंट हंट स्क्वाड का गठन किया है और ये स्क्वाड देश के कोने-कोने में जाकर खिलाड़ियों को परखते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम के टैलेंट हंट स्क्वाड ने फ्रेंचाइजी को हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, नेहाल वढेरा, तिलक वर्मा, आकाश माधवाल जैसे खिलाड़ी दिए हैं। ये इनमें से कई खिलाड़ी आज भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और ये खिलाड़ी लगातार भारतीय टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखा रहे थे।

रखते हैं खिलाड़ियों का खास ध्यान

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने खिलाड़ियों का ध्यान परिवार की तरह रखती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण जसप्रीत बुमराह हैं। जब आईपीएल 2023 से जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे, उस वक्त मुंबई इंडियंस की टीम ने इन्हें रिलीज नहीं किया और न ही किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान किया। अब आईपीएल 2024 में जब बुमराह लौटे तो फिर टीम के लिए ये सबसे अहम हिस्सा बने। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये टीम अपने खिलाड़ियों को परिवार का हिस्सा मानती है।

इसे भी पढ़ें – ‘4,4,4,4,4,4,4,4…,’ दलीप ट्रॉफी में विराट कोहली ने काटा बवाल, सहवाग की तरह टेस्ट को बनाया टी20, 100 की स्ट्राइक रेट से कूटे इतने रन

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...