MS Dhoni
MS Dhoni

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम कप्तानों में की जाती है। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को तीनों ही आईसीसी ट्रॉफी जिताई है और इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में भी टीम इंडिया को शिखर तक पहुंचाया है। एमएस धोनी (MS Dhoni) मैदान के अंदर चतुर और निर्णायक फैसले लेने के लिए जाते हैं और इन्हीं फैसलों की वजह से ही उनकी गिनती श्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है।

एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में खेले हुए आज कई खिलाड़ी भारतीय टीम के सुपरस्टार हैं तो वहीं कई पूर्व खिलाड़ी समय समय पर यह आरोप लगाते हैं कि, धोनी की वजह से उनका क्रिकेट करियर खत्म हुआ है।

Advertisment
Advertisment

MS Dhoni की वजह से समाप्त हुआ इन खिलाड़ियों का करियर

MS Dhoni
MS Dhoni

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) को मैदान में खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जब एमएस धोनी (MS Dhoni) को बीसीसीआई की मैनेजमेंट ने कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। तभी से सहवाग और धोनी के बीच में रिश्ते नहीं थे, वीरेंद्र सहवाग खुद को कप्तान के रूप में देखते थे लेकिन मैनेजमेंट ने इन्हें मौका नहीं दिया। इसके साथ ही कहा जाता है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni)  ने आपसी दुश्मनी की वजह से वीरेंद्र सहवाग को खेलने का ज्यादा मौका नहीं दिया।

गौतम गंभीर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) रिटायरमेंट के बाद से ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के ऊपर खुलकर हमला बोल रहे हैं और इन्होंने खुले शब्दों में कई मर्तबा कहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इन्हें कभी भी टीम इंडिया में खेलने का उतना मौका नहीं दिया। कहा जाता है कि, गौतम गंभीर शुरू से ही मैनेजमेंट के खिलाफ बोलते थे और इसी वजह से इन्हें साजिश के जरिए टीम इंडिया से बाहर किया गया था।

युवराज सिंह

टीम इंडिया के बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को एमएस धोनी (MS Dhoni) का सबसे बेहतरीन दोस्त माना जाता था, लेकिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो पर्सनल लाइफ में इनके बीच दोस्ती के जैसा कुछ भी नहीं था। बाद में युवराज ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि, उन्हें प्लानिंग के जरिए टीम से बाहर किया गया है।

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित! एक साथ 6 विकेटकीपर को मिला मौका

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...