टीम इंडिया (Team India) इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही है और भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है। भारतीय टीम के बारे में यह खबर आई है कि, इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को विराम लगाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे Team India के ये खिलाड़ी

ईशांत शर्मा
टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन खिलाड़ी ईशांत शर्मा ने आखिरी बार साल 2021 में भारतीय टीम के लिए खेला था और इस दौरान इन्होंने बेहतरीन स्पेल किए हैं। अब खबरें आई हैं कि, मैनेजमेंट के द्वारा लगातार नजरअंदाज होने के बाद ये अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, ईशांत शर्मा अब जल्द से जल्द संन्यास का ऐलान करेंगे।
उमेश यादव
टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक उमेश यादव के बारे में यह खबर आई है कि, भारतीय टीम मैनेजमेंट के द्वारा साल 2023 से नजरअंदाज होने के बाद ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। इन्होंने भारतीय टीम को कई मैच अपनी शानदार गेंदबाजी से जिताए हैं और इसी वजह से ये भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाते थे।
अजिंक्य रहाणे
टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी साल 2023 के वेस्टइंडीज के दौरे के बाद से ही बाहर चल रहे हैं। इसके बाद इन्हें कभी भारतीय टीम के लिए नहीं चुना गया है। इनके बारे में कहा जा रहा है कि, अब जल्द से जल्द ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, भारतीय टीम में वापसी के सभी दरवाजे इनके लिए बंद हो चुके हैं।
चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया (Team India) के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा के बारे में कहा जा रहा है कि, भारतीय टीम में वापसी के दरवाजे इनके लिए भी बंद हो चुके हैं। इसी वजह से अब ये जल्द से जल्द अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। भारतीय समर्थकों की मानें तो मैनेजमेंट के द्वारा इनके साथ बड़ी नाइंसाफी की जा रही है। इसी वजह से अब इनके पास संन्यास के अलावा अन्य कोई भी विकल्प नहीं बचा है।
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक भुवनेश्वर कुमार को भी मैनेजमेंट के द्वारा पिछले 3 सालों से टीम इंडिया से बाहर किया गया है। इन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार साल 2022 में खेला था। भुवी के बारे में यह कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2025 के ठीक बाद ये अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
पीयूष चावला
टीम इंडिया (Team India) के बेहतरीन लेग स्पिनर्स में से एक पीयूष चावला ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2012 में खेला था। इसके बाद से ये भारतीय टीम में अपनी वापसी का रास्ता देख रहे हैं। लेकिन अब खबरें आई हैं कि, टीम इंडिया से 13 सालों से बाहर रहने वाला यह खिलाड़ी अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – 6,6,6,6,6,4,4,4….. हेनरिक क्लासेन ने मचाया कोहराम, 292 रन की पारी से रचा कीर्तिमान, अकेले ठोके 39 चौके 9 छक्के