IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 को शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बचे हुए हैं और सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। IPL 2025 के लिए 7 टीमों ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है तो वहीं 3 टीम मैनेजमेंट के द्वारा अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है।

IPL 2025 के लिए अभी तक RCB-KKR और दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि, इस सत्र में बैंगलुरु की कप्तानी विराट कोहली, कोलकाता की कप्तानी रिंकू सिंह और दिल्ली की कप्तानी केएल राहुल करते हुए दिखाई देंगे। मगर हालिया रिपोर्ट्स में इन खिलाड़ियों का जिक्र नहीं किया गया है।

IPL 2025 में ये खिलाड़ी होंगे RCB-KKR और दिल्ली के कप्तान

virat kohli and rajat patidar

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के द्वारा अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन अब खबरें आई हैं कि, बैंगलुरु की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 के लिए युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। पाटीदार पिछले कुछ सालों से स्क्वाड के साथ जुड़े हुए हैं और इन्होंने इस टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। इसके साथ ही सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में इन्होंने मधप्रदेश के लिए कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

IPL 2024 में कोलकाता को चैम्पियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 की नीलामी में स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया था। अब इसी वजह से यह खबरें आई हैं कि, IPL 2025 में कोलकाता की मैनेजमेंट के द्वारा युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वेंकटेश अय्यर पिछले कुछ समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और टीम के प्रदर्शन स्तर को सुधारने में इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स ने भी IPL 2025 के लिए अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीम की कप्तानी एक खतरनाक ऑलराउंडर को सौंपी जा सकती है। कहा जा रहा है कि, IPL 2025 में दिल्ली की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, रिजवान कप्तान, तो सालों बाद इन 4 खिलाड़ियों की हुई वापस

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...