Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

पिछले सीजन तक थे भरोसेमंद, इस बार BCCI ने इन 5 खिलाड़ियों पर चलाई कैंची, नहीं दिया सालाना कॉन्ट्रैक्ट

पिछले सीजन तक थे भरोसेमंद, इस बार BCCI ने इन 5 खिलाड़ियों पर चलाई कैंची, नहीं दिया सालाना कॉन्ट्रैक्ट

5 Players Dropped From BCCI Central Contract: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद, BCCI ने 2025-26 सीजन के लिए 9 फरवरी को टीम इंडिया के मेंस और विमेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। हर बार की तरह सबसे ज्यादा मेंस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की चर्चा हो रही है, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड ए प्लस को खत्म कर दिया गया है और अब सिर्फ ए, बी और सी ग्रेड ही रखे गए हैं।

कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक है। BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नए खिलाड़ी के रूप में सिर्फ साई सुदर्शन को शामिल ही किया है। हालांकि, 5 ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें बोर्ड ने इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस लेख में हम उन्हीं पांचों खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

इन 5 खिलाड़यों को BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं दी जगह

इन 5 खिलाड़यों को BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं दी जगह

1. ईशान किशन

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह न मिलने को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वो ईशान किशन हैं। ईशान को हाल ही में टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला और वो टी20 वर्ल्ड कप में भी खेल रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की है। उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

2. मोहम्मद शमी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं बनाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब शायद शमी हमें दोबारा कभी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए ना नजर आएं। उन्होंने अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था लेकिन इसके बाद से उनका चयन नहीं हुआ। शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना जा रहा है।

3. सरफराज खान

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करने का कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि BCCI ने उनके प्रदर्शन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट लायक नहीं समझा और लगता है कि वो फिलहाल चयन समिति की योजनाओं में भी नहीं हैं। सरफराज को 2024 में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था और आखिरी बार 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आए थे। इसके बाद, उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेली गईं टेस्ट सीरीज के लिए भी सरफराज को तवज्जो नहीं दी गई।

4. मुकेश कुमार

राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने में कामयाब रहे। उन्हें पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा भी बनाया गया था लेकिन गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से मुकेश का करियर डगमगा सा गया। मुकेश ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 14 जुलाई, 2024 को जिम्बाब्वे दौरे पर खेला था। इसके बाद से उन्हें भारत की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला है।

5. रजत पाटीदार

मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार भी टीम इंडिया की योजनाओं से दूर हो गए हैं। रजत ने 2023 के अंत में वनडे डेब्यू और 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, फिर उसी सीरीज में वो आखिरी बार नजर आए थे। रजत को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में फिर काफी अच्छा किया लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में वापसी के लिए नहीं चुना गया। वहीं, अब BCCI ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी ड्रॉप कर दिया है।

FAQs

BCCI ने पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कितने खिलाड़यों को इस बार निकाल दिया है?
5
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार कितने खिलाड़ियों को चुना है?
30

यह भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ भिड़ंत से पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी बीमार, नहीं खेल पाएंगे मुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!