Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

BCCI Central Contracts: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच 9 फरवरी को बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया। बोर्ड ने इस बार मेंस और विमेंस खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 51 खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिया है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा मेंस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की हो रही है, जिसमें 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

BCCI ने 30 खिलाड़ियों में सिर्फ एक ही नया चेहरा शामिल किया है, बाकी सारे खिलाड़ी वही हैं, जो पिछली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल थे। बोर्ड ने भले ही अपने हिसाब से खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया हो लेकिन 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हकदार नहीं थे। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 3 खिलाड़ी नहीं थे BCCI द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हकदार, गंभीर के कहने पर मिला अनुबंध

1. रवि बिश्नोई

हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ग्रेड सी में शामिल किया है। हालांकि, बिश्नोई को चुना जाना थोड़ा हैरान करने वाला फैसला लगता है, क्योंकि यह खिलाड़ी साल 2025 में सिर्फ 5 मैच ही खेला, जो सभी साल की शुरुआत में थे। इसके बाद, उनकी वापसी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हाल ही में हुई, क्योंकि स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंजर्ड हो गए थे। बिश्नोई को दो मैचों में खिलाया गया।

अब वो ना तो टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में हैं और ना ही आगे उन्हें मौके मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। ऐसे में उन्हें किस आधार पर BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, यह फैसला समझ से परे नजर आ रहा है। बिश्नोई को हेड कोच गौतम गंभीर पसंद करते हैं, शायद यही बात उनके हक़ में गई।

2. रुतुराज गायकवाड़

इस लिस्ट में दूसरा नाम रुतुराज गायकवाड़ का है, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में खेलते नजर आए थे और शतक भी जड़ा था। हालांकि, जैसे ही अय्यर वापस आए, वैसे ही गायकवाड़ को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया।

वहीं, इससे पहले गायकवाड़ को 2024 में खेलने का मौका मिला था। ऐसे में रुतुराज न तो पहले योजनाओं में शामिल थे और न ही अब। फिर किस आधार पर BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, यह एक बड़ा सवाल है।

3. प्रसिद्ध कृष्णा

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपने औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI को प्रभावित करने में कामयाब रहे और उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। प्रसिद्ध ने 2025 और 2026 को मिलाकर अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं और इस दौरान 31 विकेट झटके हैं। इसमें से 28 विकेट 8 टेस्ट खेलते हुए आए हैं। प्रसिद्ध ने अपने प्रदर्शन से कई मौकों पर निराश किया और महंगे भी साबित रहे। ऐसे में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलना थोड़ा हैरान करने वाला है, क्योंकि अन्य विकल्प भी मौजूद थे।

हालांकि, बात फिर वही आ जाती है कि शायद हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें आगे आने वाले समय के लिए अपनी योजनाओं का हिस्सा बना रखा हो। फिलहाल यह तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में नहीं है और देखना होगा कि आगे उनका किस सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होता है।

FAQs

BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए कुल कितने खिलाड़ियों का चयन किया है?
30
ऊपर जिन 3 खिलाड़ियों का जिक्र हुआ है उन्हें BCCI ने कौन सा ग्रेड दिया है?
ग्रेड सी

यह भी पढ़ें: IND vs NAM: भारत की प्लेइंग XI आई सामने, नामीबिया के खिलाफ अभिषेक-बुमराह को जगह नही

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!