Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

सच्ची दोस्ती की मिसाल बना ये अफगानी क्रिकेटर, भारत के समर्थन में छोड़ रहा पाकिस्तान सुपर लीग

सच्ची दोस्ती की मिसाल बना ये अफगानी क्रिकेटर, भारत के समर्थन में छोड़ रहा Pakistan Super League

Afghan Cricketer Left Pakistan Super League: पाकिस्तान के प्रमुख टी20 टूर्नामेंट PSL के नए सीजन का आगाज रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च से होने वाला है, जो 3 मई तक चलेगा। हालांकि, उससे पहले 11 फरवरी को पाकिस्तान सुपर लीग में ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसमें देश-विदेश के तमाम खिलाड़ी शामिल हैं। इस बीच ऑक्शन से पहले टीमें खिलाड़ियों को डायरेक्ट भी साइन कर रही हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को डायरेक्ट साइन किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान के ओपनर और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को भी पेशावर जाल्मी ने अपने साथ डायरेक्ट साइन करते हुए अपना हिस्सा बनाया था लेकिन अब इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के आगामी सीजन से रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम लिया वापस

सच्ची दोस्ती की मिसाल बना ये अफगानी क्रिकेटर, भारत के समर्थन में छोड़ रहा Pakistan Super League

टी20 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से लोकप्रियता बटोरने वाले अफगानिस्तानी खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज को पेशावर जाल्मी ने 5 फरवरी को डायरेक्ट साइन किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि अब गुरबाज PSL के आगामी सीजन में अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।

गुरबाज ने निजी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुलासा किया कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद वे अफगानिस्तान में अपने चैरिटी फाउंडेशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर गुरबान ने PSL 2026 से हटने की दी जानकारी

रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसके माध्यम से जानकारी दी कि वो पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) 2026 में नहीं नजर आएंगे। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा,

“सभी को सलाम, दुनिया भर के प्रशंसकों ❤️ वर्ल्ड कप के बाद, व्यस्तता के कारण मैं इस सीजन में पीएसएल के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। मैं अफगानिस्तान में अपने फाउंडेशन के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करूंगा। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में गुरबाज को साइन किए जाने पर हो रहा था विरोध

पेशावर जाल्मी ने जब रहमानुल्लाह गुरबाज को पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के आगामी सीजन के लिए साइन किए जाने की घोषणा की तो उसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध भी देखा गया। एक वर्ग का आरोप था कि उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान विरोधी पोस्ट किए थे। कुछ ने इस साइनिंग के लिए पेशावर जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी की भी आलोचना की, जबकि कुछ ने गुरबाज को माफ़ी मांगने को कहा।

बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सम्बन्ध ज्यादा मधुर नहीं हैं। पिछले साल अक्टूबर में, अफगानिस्तान में हुए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत के बाद, एसीबी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मानना ​​था कि पाकिस्तान ने ही कार्रवाई की थी। आईसीसी ने इन मौतों की निंदा की थी, जबकि कई अफगान क्रिकेटरों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

ऐसे में माना जा रहा है कि रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम वापस लेने की एक वजह यह भी हो सकती है। जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के किसी भी क्रिकेटर ने पाकिस्तान सुपर लीग के ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं किया है।

FAQs

PSL 2026 के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज को किस टीम ने डायरेक्ट साइन किया था?
पेशावर जाल्मी
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का ऑक्शन कब होना है?
11 फरवरी

यह भी पढ़ें: IND vs NAM, MATCH PREDICTION: 101% इस टीम का जीतना पक्का, इस बार 160 नहीं बनेगा ये बड़ा स्कोर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!