Posted inक्रिकेट न्यूज़

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की IPL में बदतमीजी, महिला का रेप करने की कोशिश, तुरंत पुलिस ने पकड़ा

This Australian player misbehaved in IPL, tried to rape a woman, police immediately caught him

इंडियन प्रीमियर लीग में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिमिट से ज्यादा सक्सेसफुल रहे हैं। उन खिलाड़ियों ने काफी ज्यादा नाम और इज्जत कमाई है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ और सिर्फ बदनामी कमाई है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस ऐसे ही प्लेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर एक महिला से रेप करने की कोशिश करने का आरोप लगा है।

इस खिलाड़ी पर लगा है रेप का आरोप

Luke Pomersbach

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि फॉर्मर ऑस्ट्रेलियाई स्टार ल्यूक पोमेरसबैक (Luke Pomersbach) हैं। मालूम हो कि ल्यूक पोमेरसबैक पर साल 2012 में एक महिला से रेप करने की कोशिश का आरोप लगा था। उन पर यह आरोप साल 2012 आईपीएल सीजन के दौरान लगा था, जब वह आरसीबी की स्क्वॉड का हिस्सा थे। जानकारी के अनुसार वह महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे थे।

बाद में सुलझ गया था मामला

मई 2012 में ल्यूक पोमेरसबैक को भारत में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन उन्हें अपना पासपोर्ट जमा कराना पड़ा था। इस बीच उनकी काफी बदनामी हुई थी। मगर बाद में यह मामला अदालत के बाहर ही सुलझा लिया गया और आरोप हटा दिए गए।

कुछ ऐसा है ल्यूक पोमेरसबैक का करियर

ल्यूक पोमेरसबैक का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं है। इस समय उनकी उम्र 40 साल है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस दौरान उन्होंने 15 रन बनाए थे। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 39 मैचों की 74 पारियों में 39 की औसत और 63 की स्ट्राइक रेट से 2785 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 20 अर्धशतक जड़े हैं।

इसके अलावा लिस्ट ए में उनके नाम 37 मैचों की 34 पारियों में 20 की औसत और 70 के स्ट्राइक रेट से 666 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने एक बीच एक शतक के साथ दो अर्धशतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 26 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 56 मैचों की 54 पारियों में 1288 रन बनाया है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतकों के साथ एक शतक भी निकला है। उनके नाम आईपीएल में 17 मैचों में 302 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें: इन 2 सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के लिए काल बनेगा IPL 2025, फ्लॉप होकर हमेशा के लिए टीम इंडिया से होंगे बाहर

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!