Gujarat Titans: अब चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के बाद भारतीय फैंस पर आईपीएल (IPL) का खुमार चढ़ रहा है। जिसमें जिसके लिए फैंस का काफी उत्साहित हैं। आईपीएल को शुरु होने में अब महज 14 दिन का समय ही शेष है।
हालांकि आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने खेमे में कई नए दिग्गजों को जोड़ रहे हैं। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) भी उसी टीम में आ रही है। गुजरात ने इस सीजन अपनी टीम में गुजरात के ही एक पूर्व क्रिकेटर को कोच की पदवी पर बिठाया है।
ये खिलाड़ी बना Gujarat Titans का कोच
बता दें 2022 की विजेता रही गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अब एक बार फिर से विजेता बनने को तैयार है। इस सीजन चैंपियन बनने के लिए गुजराज टाइटंस ने इस सीजन अपने पूर्व धांसू खिलाड़ी मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को टीम कोच के तौर पर शामिल किया गया है।
दरअसल GT ने विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को टीम में असिस्टेंट कोच के तौर पर शामिल किया है। साल 2022 में गुजरात टाइटंस के चैंपियन बनने के पीछे मैथ्यू बड़ा अहम योगदान रहा है।
We love this Saturday Surprise, Wadey! 😁
Welcome back as our 𝐀𝐬𝐬𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧𝐭 𝐂𝐨𝐚𝐜𝐡.
Matthew Wade | #AavaDe | #TATAIPL2025 pic.twitter.com/kIbV73qxL9
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 8, 2025
2011 के बाद 2022 में की थी आईपीएल में एंट्री
बता दें ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने आईपीएल में साल 2011 में डेब्यू किया था। उसके बाद वह सीधा आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आए। लेकिन वापसी के बाद मैथ्यू ने धमाल मचा दिया था। उन्होंने 2022 में अपने बल्ले से 157 रन जड़े साथ ही विकेट के पीछे से टीम को मैच जीताने में पूरा साथ दिया। जिस कारण टीम पहले ही साल चैंपियन बनने में कामयाब हो सकी।
Matthew Wade का आईपीएल करियर
मैथ्यू वेड के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक के केवल 3 आईपीएल सीजन में शिरकत की है। जिसमें वह 2 टीम दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए थे। उन्होंने साल 2011 में अपना डेब्यू सीजन DC के लिए खेला था वहीं उसके बाद वह सीधा 2022 और 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए। उन्होंने अभी तक IPL में 15 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 183 रन बनाए हैं।