Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

RCB जैसी 36 टीम खरीद लेगा राजस्थान रॉयल्स का ये क्रिकेटर, सालाना कमाता 70000 करोड़ रुपए

Cricketer

Cricketer: भारत में जब भी सबसे अमीर खिलाड़ियों की बात आती है तो उनमें सबसे ऊपर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे ये भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर (Cricketer) नहीं हैं बल्कि राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस खिलाड़ी ने अमीरी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने अमीरी में विराट, सचिन और धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

अगर उनका बस चले तो वह आरसीबी (RCB) जैसी कितनी ही फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं। उनकी सालाना आय लगभग 70 हजार करोड़ रुपए है। आईए जानते हैं उस क्रिकेटर के बारे में-

राजस्थान रॉयल्स का ये Cricketer है सबसे अमीर

Aryaman Birla

यहां पर हम जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बड़े उद्योगपति आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के पुत्र आर्यमन बिड़ला है। आर्यमन बिड़ला भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार हैं।

आर्यमन को साल 2023 में आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) में निदेशक के रूप में आदित्य बिड़ला समूह में शामिल किया गया था। साथ ही वह आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन और ग्रासिम इंडस्ट्रीज दोनों के बोर्ड में निदेशक भी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी सालाना आय लगभग 70 हजार करोड़ रूपये है।

22 साल की उम्र में ही कहा अलविदा

आर्यमन बिड़ला एक बिजनेसमैन के साथ ही क्रिकेटर भी रह चुके हैं। हालांकि वह अलग बात है कि उन्होंने 22 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कहा दिया था।

दरअसल आर्यमन ने महज 22 साल में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाया। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक भी है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 फ़ाइनल के बाद फैंस की आँखें होंगी नम, टीम को ट्रॉफी जिताकर ये खिलाड़ी करेगा संन्यास का ऐलान

आईपीएल में चुने गए लेकिन नहीं मिला खेलने का मौका

भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में शुमार आर्यमन बिड़ला को आईपीएल में भी चुना गया था। वह आईलीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा था। बता दें उन्हें साल 2018 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स के अपनी टीम में शामिल किया था। वह करीब 2 सालों तक टीम का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। चोट के कारण आर्यमन जनवरी 2019 के बाद खेल नहीं पाए थे।

उसी साल टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उसके बाद उन्होंने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए 22 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि वह इसमें बहुत फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। उसके बाद उन्होंने अपना घरेलू बिजनेस जॉन कर लिया।

कुछ ऐसा रहा क्रिकेट करियर

आर्यमन ने रणजी ट्रॉफी में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनकी 16 पारियों में उन्होंने 414 रन बनाए हैं। इसमें दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया था। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 4 मैच 36 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: IND A vs ENG A: 90 चौके- 11 छक्के…, इंडिया-A के बल्लेबाजों ने टेस्ट को बनाया T20! इंग्लैंड की बजाई बैंड, ड्रॉ हुआ मैच

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!