भारतीय टीम (Team India) मौजूदा समय में जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहाँ पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस श्रृंखला में टीम इंडिया की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. इस सीरीज के अब तक कुल दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहाँ पर फिलहाल ये श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर खड़ी हुई है.
हालाँकि, तीसरे मैच से पहले ही टीम में बड़ा बदलाव किया गया है और एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है, जो लगभग हर दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगाता है. ऐसे में फैंस के लिए भी ये बहुत बड़ी खुशखबरी है.
इस खतरनाक बल्लेबाज को मिली टीम में जगह
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले टीम के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जुड़ गए हैं और अब तीसरे मुकाबले में वो प्लेइंग इलेवेन में भी उतर सकते हैं. यशस्वी पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन अब ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुँच चुका है और भारत की तरफ से खेलते हुए भी दिखाई दे सकते हैं.
बता दें कि जायसवाल टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे और इस वजह से वे पहले दो मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ सके थे. टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतने के बाद सीधे भारत आई थी, जहाँ पर वानखेड़े में विक्ट्री परेड में विश्व माप की टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था. ऐसे में यशस्वी टीम के साथ पहले दो मैचों के लिए नहीं जुड़ सके थे.
आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. वे मैदान पर उतरते ही पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगते हैं और ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवेन में जगह दी जा सकती है. बता दें कि जायसवाल भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को अपना आइडल मानते हैं और उन्ही के अंदाज में बैटिंग करते हैं.
अगर 22 वर्षीय इस खिलाड़ी के टी-20 करियर पर नजर डालें तो उनके आंकड़े भी कुछ इसी तरह के गवाही देते हैं. जायसवाल ने अब तक अपने करियर में भारत के लिए कुल 17 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.47 के औसत और 161.94 की स्ट्राइक रेट के साथ 502 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. ऐसे में उन्हें अंतिम गयारह में शामिल किया जा सकता है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच के लिए इस प्रकार है भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका को बच्चा समझ BCCI चुन रहा घटिया 15 सदस्यीय टीम इंडिया, ऋतुराज कप्तान, 6 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका