Team India
Team India

IPL को टीम इंडिया (Team India) का प्रवेश द्वारा कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि, जो भी खिलाड़ी आईपीएल में बेहतरीन खेल दिखाता है उसे जल्द ही भारतीय टीम में शामिल किया जाता है। मौजूदा समय में टीम इंडिया में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही इंडिया के लिए खेल रहे हैं।

लेकिन इसी के दरमियान ही एक ऐसा खिलाड़ी बाहर हो गया जिसे एक समय पर दिल्ली कैपिटल्स का आगामी कप्तान माना जा रहा था। लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के डोमेस्टिक से भी बाहर हो चुका है और इसी वजह से सभी समर्थक मायूस हो गए हैं।

Advertisment
Advertisment

दिल्ली का कप्तान माना जा रहा था ये Team India का ये खिलाड़ी

Prithvi Shaw

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साल 2018 में अपने साथ जोड़ा था और उसके बाद इन्होंने कई सालों तक टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था। पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन को देखने के बाद यही कहा जा रहा था कि, इन्हें भविष्य में टीम का कप्तान भी नियुक्त किया जा सकता है। लेकिन समय के साथ इनके प्रदर्शन में कमीं देखने को मिली और इन्हें प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जाने लगा। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये अब दिल्ली की स्क्वाड से भी बाहर हो सकते हैं।

डोमेस्टिक से भी किए गए दरकिनार

पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पृथ्वी शॉ को मैनेजमेंट के द्वारा दलीप ट्रॉफी की टीम में भी जगह नहीं दी गई है, इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब इन्हें दलीप ट्रॉफी से दरकिनार करके इन्हें यह संदेश दे दिया गया है कि, ये अब टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हालांकि अभी तक मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से इनकी सदस्यता को लेकर किसी भी प्रकार की अपडेट नहीं आई है।

कुछ इस प्रकार है पृथ्वी शॉ का करियर

अगर बात करें पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले गए 53 फर्स्ट क्लास मैचों की 93 पारियों में 48.09 की औसत से 4377 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट ए की बात करें तो इन्होंने 65 मैचों की 65 पारियों में 55.72 की औसत से 3399 रन बनाए हैं। जबकि टी20 में इन्होंने 108 मैचों की 108 पारियों में 2705 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – टी20 से संन्यास के बाद अब ODI से भी रोहित-कोहली की छुट्टी, पंत नए कप्तान, अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित!

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...