This foreign player will be sold more expensive than Mitchell Starc in IPL 2025 auction, Kavya-Preeti-Neeta are ready to give 40 crores laughingly

IPL 2025 शुरू होने में बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है। नवंबर के आखिरी महीने में मेगा ऑक्शन होना है और इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने प्लान बनाने शुरू कर दिए होंगे। इसके साथ ही सभी खिलाड़ी भी उत्साहित होंगे क्योंकि उन्हें ऑक्शन में मोटी रकम भी मिल सकती है।

IPL 2024 में मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर बिके थे। KKR ने उन्हें 24.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि स्टार्क का ये रिकॉर्ड टूट सकता है। IPL 2025 के मेगा नीलामी में एक ऐसा विदेशी खिलाड़ी है, जिसपर काव्या मारन, प्रीति ज़िंटा और नीता अंबानी 40 करोड़ तक लुटा सकती हैं। आइये जानते हैं, कौन है वो खिलाड़ी?

Advertisment
Advertisment

IPL 2025 में ये खिलाड़ी तोड़ेगा स्टार्क का रिकॉर्ड

IPL 2025 की नीलामी में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो सकती है और वो भी झमाझम क्योंकि इस बार बोर्ड ने पर्स की सीमा को 100 करोड़ से बढ़ाकर 120 करोड़ कर दिया है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास पैसा ही पैसा होगा। जो भी खिलाड़ी नीलामी में जाएगा, उसपर फ्रेंचाइजियां दिल खोलकर पैसा लुटा सकती हैं।

पिछले नीलामी में तो पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के पैसे मिलाकर कुल 45.25 करोड़ रूपए फ्रेंचाइजियों ने लुटाए थे। SRH ने पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा तो KKR ने मिचेल स्टार्क को। वहीं, इस बार भी एक विदेशी खिलाड़ी ही महंगा बिक सकता है और ये इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर हैं।

40 करोड़ की लग सकती है बोली

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर 40 करोड़ की बोली लग सकती है। नीता अंबानी, काव्या मारन और प्रीति ज़िंटा इस खिलाड़ी पर पैसे लुटाने से गुरेज नमाहिं करेंगी। इसके पीछे की वजह है, आर्चर का आईपीएल में प्रदर्शन। जोफ्रा ने कई बार अपनी बल्लेबाजी के दम पर भी टीम को मैच जिताए हैं। मतलब मुश्किल स्तिथि में उनकी बल्लेबाजी किसी टीम के लिए संजीवनी बन सकती है।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज को 8 करोड़ में अपने साथ जोड़ा थे लेकिन चोट के कारण वो 2022 में नहीं खेल पाएं जबकि 2023 में उन्होंने मैच खेला। हालांकि, उनकी चोट बढ़ जाने के कारण वो वापस लौट गए। साथ ही 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया था। बता दें कि 2023 में उन्होंने मुंबई के लिए 5 मुकाबले खेले थे और 2 विकेट ही हासिल कर सके थे।

Advertisment
Advertisment

जोफ्रा आर्चर का IPL करियर

आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने 2018 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। 2021 तक वो इस टीम का हिस्सा थे लेकिन फिर वो मुंबई इंडियंस में आ गए। उन्होंने आईपीएल में अब तक 40 मैचों में 48 विकेट हासिल किये हैं।

ये भी पढें: IND vs NZ: विराट कोहली करेंगे न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में कप्तानी! रोहित शर्मा इस बड़ी वजह के चलते बाहर