Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News), क्रिकेट (Cricket)

दूसरा उन्मुक्त चंद बना ये भारतीय खिलाड़ी, वर्ल्ड कप के बीच अपनी टीम को छोड़ दूसरी टीम से खेलेगा क्रिकेट

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अमेरिका और वेस्टइंडीज के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया ने अब तक एक ही मुक़ाबले में भाग लिया है. जिसमें टीम इंडिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी है वहीं दूसरी तरफ़ भारत के घरेलू क्रिकेट में एक और खिलाड़ी ने उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) की राह पर चलने का फैसला कर लिया है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी अब उन्मुक्त चंद की तरह किसी अन्य टीम से क्रिकेट खेलने का फैसला कर सकता है.

हनुमा विहारी ने किया अपनी टीम बदलने का फैसला

T20 World Cup 2024

घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से आंध्रा के लिए खेलने वाले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और उनकी क्रिकेट एसोसिएशन के बीच में पिछले वर्ष हुए घरेलू सीजन के दौरान काफी कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद ही हनुमा विहारी ने क्रिकेट एसोसिएशन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) की मांग की थी. जिसके आवेदन करने के 2 महीने के बाद उन्हें बोर्ड ने NOC प्रदान की थी. ऐसे में अब मीडिया में यह रिपोर्ट्स आ रही है कि हनुमा विहारी जल्द ही आंध्रा की जगह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला कर सकते है.

मिल सकती है मध्य प्रदेश की कप्तानी

मीडिया में बीते कुछ घंटो पहले छपी रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) हनुमा विहारी को न सिर्फ टीम के साथ जोड़ना चाहती है बल्कि उन्हें ही टीम के दिग्गज खिलाड़ी होने के नाते टीम की कप्तानी में सौंपने का फैसला कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश के लिए अगले घरेलू सीजन से कप्तानी की जिम्मेदारी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को मिल सकती है.

हनुमा विहारी के पास है इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव

हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. साल 2018 से लेकर साल 2022 तक हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के लिए 16 टेस्ट मैच खेले थे. इस दौरान हनुमा विहारी ने 33.56 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 839 बनाए है. हनुमा विहारी ने इस दौरान टीम इंडिया (Team India) के लिए 1 शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारी खेली थी.

यह भी पढ़े : VIDEO: ‘उठाकर फेंक’, युवा खिलाड़ियों को पैर की जूती समझते हैं हार्दिक पांड्या, आयरलैंड मैच के दौरान शुभमन गिल को किया बेइज्जत

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!