Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इस भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया से की दगाबाजी, अब टीम इंडिया छोड़ इंग्लैंड के लिए खेलेगा क्रिकेट

This Indian player betrayed Team India, now he will leave Team India and play cricket for England

टीम इंडिया (Team India): आजा यानी 12 अक्टूबर को भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मुकाबलों की T20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी।

जिसके लिए कल यानी 11 अक्टूबर को टीम इंडिया ऐलान हो चुका है। टीम में भारत के एक अनुभवी खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया है और अब इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड जाने का फैसला कर लिया है। यह खिलाड़ी भारत छोड़कर इंग्लैंड में क्रिकेट खेलेगा। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

जयदेव उनादकट जाएंगे इंग्लैंड!

इस भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया से की दगाबाजी, अब टीम इंडिया छोड़ इंग्लैंड के लिए खेलेगा क्रिकेट 1

32 साल के लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर जयदेव उनादकट ने साल 2010 में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तो साल 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था और वहीं साल 2016 में अपना T20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। 2010 से लेकर 2024 तक जयदेव उनादकट ने भारत के लिए चार टेस्ट मुकाबले, 8 वनडे मुकाबले और 10 T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

भारत के अलावा जयदेव उनादकट इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में भी खेलते हैं। यहां वह ससेक्स टीम की तरफ से खेलते हैं। जयदेव उनादकट को न्यूजीलैंड के खिलाफ घोषित की गई टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इसीलिए अब वह काउंटी चैंपियनशिप खेलने इंग्लैंड जाएंगे। ससेक्स के साथ उनका काउंटी कॉन्ट्रैक्ट साल 2024 तक के लिए था। जो अब 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय करियर नहीं रहा कुछ खास

जयदेव उनादकट ने घरेलू क्रिकेट में तो खूब नाम कमाया। लेकिन जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला। वहां वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। 4 टेस्ट मैचों में 77 के औसत से उन्हें मात्र तीन विकेट मिले है। तो वहीं 8 वनडे मुकाबले में उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं और 10 T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में उनके नाम 14 विकेट हैं।

लेकिन घरेलू क्रिकेट की बात की जाए तो 119 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.88 की औसत से 425 विकेट लिए हैं। 124 लिस्ट ए मुकाबलों में उन्होंने 179 विकेट लिए हैं और 191 T20 मुकाबलों में 226 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के साथ ही अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान! 15 सदस्यीय दल में 10 तगड़े ऑलराउंडर शामिल 

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!