Indian Player: क्रिकेट ऐसा खेल है, जिसके केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी फैन हैं। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग लड़को से ज्यादा लड़कियों के बीच है। ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी (Indian Player) है, जिसकी लोकप्रियता लड़कियों में काफी ज्यादा है। उसकी स्टाइलिंग और एटीट्यूड लड़कियों को काफी आक्रषित करता है लेकिन इसके साथ ही वह बल्लेबाजी में धमाल मचा रहे हैं। आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी-
श्रेयस अय्यर ने IPL में मचाया धमाल
भारतीय टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। अय्यर अपनी शानदार प्रदर्शन से फैंस के बीच छाए हुए हैं। मंगलवार को खेले गए पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में ही 97 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसके बाद से वह फैंस के बीच में छाए हुए हैं।
अय्यर के लुक्स की दिवानी हैं लड़कियां
भारतीय क्रिकेटर (Indian Player) श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) महिला फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें महिला फैंस खेलते देखना काफी पंसद करती हैं। लड़कियां ना केवल अय्यर की बल्लेबाजी की फैन हैं बल्कि वह उनके लुक्स की भी दिवानी हैं। कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जब महिला फैन अय्यर से केवल एक ऑटोग्राफ के लिए घंटो इंतजार किया है।
दिन प्रतिदिन बढ़त रही फैन फॉलोइंग
श्रेयस अय्यर को लेकर दिन प्रतिदिन लड़कियों के बीच फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। वह हमेशा अपने अलग-अलग लुक्स के लिए फैंस के बीच लोकप्रियता में बने रहते हैं। उन्हें टीम इंडिया में सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। साथ ही वह अलग-अलग हेयर स्टाइल में भी नजर आते हैं।
वह टीम के एलिजबल बैचलर हैं इस कारण भी वह लड़कियों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। वह हमेशा ही अलग-अलग जगह पर अपने कातिलाना लुक्स में नजर आते हैं। जिनकी लड़कियां फैंस हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: 43 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर की स्टंपिंग देख विराट कोहली भी हैरान, लाइट की स्पीड भी धोनी के आगे फेल