Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन कोच-कप्तान से लेकर BCCI तक नहीं कर सकती ड्रॉप

This Indian player is becoming a burden on Team India, but no one from the coach-captain to the BCCI can drop him.

Team India: किसी भी टीम में कप्तान-कोच के पास पूरी पॉवर होती है कि वो किस खिलाड़ी को खिलाना चाहते हैं और किस खिलाड़ी को नहीं। लेकिन मौजूदा समय में इंडियन क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिस पर यह रूल लागू नहीं होते। यानी चाह कर भी मैनेजमेंट उसे बाहर नहीं कर सकती है। मगर वो इस समय भारत के लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम बन गया है।

यह खिलाड़ी बन रहा है Team India पर बोझ

Abhishek Sharma is becoming a burden on Team India
Abhishek Sharma is becoming a burden on Team India

दरअसल, जो खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) पर एक बोझ बनता चला जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा हैं। अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम को बीते 2 सालों में कई मैच जिताने वाले अभिषेक अब लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अपने अंतिम सात मैचों में वह 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। यहां तक की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीन मैचों में अभी तक उन्होंने खाता नहीं खोला है।

इस टूर्नामेंट से पहले उनके बल्ले से रनों के तूफान आने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। वह एक के बाद एक मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं और टीम की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। मगर इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव सोच में पड़े हुए हैं।

इस वजह से नहीं कर पा रहे हैं ड्रॉप

उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप न कर पाने के पीछे का कारण उनका अब तक का रिकॉर्ड रहा है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल देने की काबिलियत रखते हैं। अपने छोटे से क्रिकेट करियर में वह 10 बार 50 प्लस की पारी खेल चुके हैं। उनके बल्ले से दो शतक और 8 अर्धशतक आए हैं।

एशिया कप 2025 के दौरान वह भारत (Team India) के लीडिंग रन स्कोरर रहे थे और बीते कई सीरीज में वह इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय टीम में शामिल दूसरे ओपनर संजू सैमसन भी इस समय लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। इस वजह से भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज, हार्दिक पांड्या ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वाले बने इकलौते ऑलराउंडर

कुछ ऐसे हैं ओवरऑल आंकड़े

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहला मैच यूएसए, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। इस दौरान तीनों ही मैचों में वह बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे। हालांकि उससे पहले न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज में उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ पांच मैचों में क्रमश: 30, 0, 68 0 और 84 रन बनाए थे। उस दौरान भी वह दो बार बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे थे।

ओवरऑल उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 41 मैचों की 40 पारियों में 1297 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 135 का है। उनके बल्ले से दो शतक और 8 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 34.13 की औसत और 192.43 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजों की कुटाई की है। उन्होंने 123 चौके और 88 छक्के जड़ रखे हैं।

FAQs

अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

1297 रन

यह भी पढ़ें: Aus W vs Ind W: वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया आइना, 19 रनों से दी मात, सीरीज को किया बराबर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!