Team India

Team India: मौजूदा समय में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है जिसमें न्यूजीलैंड ने अपने खेला लोहा मनवाते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है जहां पर टीम इंडिया (Team India) का स्टार खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर सकता है। मुंबई टेस्ट उस खिलाड़ी का आखिरी टेस्ट मुकाबला हो सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उसी खिलाड़ी के बारे में बताएंगे।

Mumbai Test हो सकता है अश्विन का आखिरी टेस्ट

मुंबई टेस्ट खेलकर संन्यास का ऐलान करेगा ये भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया को जिताए कई यादगार मैच 1

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन मुंबई में अपने करियर के आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। वह उम्र के उस पड़ हैं, जिसमें उनके संन्यास की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई टेस्ट अश्विन के करियर का आखिरी टेस्ट मुकाबला होगा। 38 वर्षीय अश्विन की फिटनेस पर लगातार सवाल बना रहता है। इस उम्र में फिट रहना मुश्किल होता है जिस कारण वह इसकी घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने अपने बहुत शानदार मुकाबले खेले हैं।

अश्विन का हालिया प्रदर्शन

अगर अश्विन के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। उन्होंने मैच में ना केवल अपनी स्पिन गेंद से बल्कि अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया है। हालांकि अश्विन का हालिया प्रदर्शन औसत ही रहा है इसके बावजूद उनकी मैच विनिंग क्षमता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आर अश्विन ने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड सीरीज में गेंदबाजों को परेशान करते हुए 6 विकेट लिए थे। इससे पहले बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में उन्होंने मेहमान टीम के 11 विकेट लिए थे।

अश्विन का क्रिकेट करियर

अश्विन ने टीम इंडिया के लिए टीम इंडिया के बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 200 से ज्यादा मैच खेले हैं। अश्विन ने टेस्ट फॉर्मेट में 104 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2.83 की इकॉनमी से 533 विकेट लिए हैं। अगर वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 116 मैच में 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट लिए हैं। टी20 में उन्होंने 6,90 की इकॉनमी से 72 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6….. घरेलू क्रिकेट में केरला के लिए चमके संजू सैमसन, गेंदबाजों का भर्ता बनाते हुए 31 गेंदों पर जड़ डाले 104 रन

Advertisment
Advertisment