भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और क्रिकेटर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते। लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी बात में दिलचस्पी रखते हैं। यही वजह है कि क्रिकेटर्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो प्रोफेशनल क्रिकेट में मिले मौके को बखूबी निभाते हैं तो कुछ खिलाड़ी मौके को भुना पाने में नाकाम साबित होते हैं और अपना क्रिकेट करियर बर्बाद कर देते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में भी एक ऐसा ही खिलाड़ी है जो दारु और लड़कीबाजी के चक्कर में अपना करियर बर्बाद कर चुका है। इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा और विराट कोहली(Kohli) भी नहीं समझा पाए।
Team India के खिलाड़ी ने किया अपना करियर बर्बाद
हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो टीम इंडिया (Team India)का युवा खिलाड़ी थ्वी शॉ (Prithvi Shaw) है। पृथ्वी ने साल 2018 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की थी। शुरुआत में उनके शॉट खेलने का अंदाज लोगों को सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता था। लेकिन समय के साथ उनकी चमक फीकी पड़ गई. उन्हें कई बार पार्टियों में भी देखा गया है। पिछले साल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह लड़कियों के साथ मारपीट करते नजर आए थे। उस वक्त आरोप था कि पृथ्वी भी शराब के नशे में थे।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे BCCI ने की टीम इंडिया घोषणा, RCB के एक भी प्लेयर को नहीं मिला इंडियन टीम में मौका
पृथ्वी शॉ का विवादों के गहरा रिश्ता
डोपिंग उल्लंघन: 2019 में उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ टेरबुटालाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन पर 8 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने इसे खांसी की दवाई का आकस्मिक सेवन बताया था।
देर रात की पार्टियां और ग्लैमरस लाइफस्टाइल: मीडिया में ऐसी खबरें आती रही हैं कि वह देर रात की पार्टियों और ग्लैमरस लाइफस्टाइल में ज्यादा उलझे रहते हैं, जिससे उनकी ट्रेनिंग और फिटनेस पर असर पड़ा है।
सेल्फी विवाद: 2023 में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ उनकी लड़ाई का मामला सामने आया था, जिसमें कार पर हमला और छेड़खानी के आरोप भी लगे थे।
अजीब पोस्ट और अकाउंट हैक: एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मॉडल के साथ “हैपी वैलेंटाइन डे वाइफ़ी!” का पोस्ट किया, जिसे बाद में उन्होंने अकाउंट हैक होने का दावा करके हटा दिया।
पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर
पृथ्वी शॉ एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते रहे हैं। वह 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे। पृथ्वी शॉ ने स्कूल क्रिकेट में ही अपनी पहचान बना ली थी। साल 2013 में, 14 साल की उम्र में, उन्होंने हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2017 में, 17 साल की उम्र में, उन्होंने मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और दूसरी पारी में शतक जड़ा, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपने पहले नौ फर्स्ट-क्लास मैचों में पांच शतक लगाए।
उन्होंने 4 अक्टूबर 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जड़ा था। उन्होंने अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 339 रन बनाए हैं, उनका औसत 42.37 रहा है। उन्होंने 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 6 वनडे मैच खेले हैं और 31.50 की औसत से 189 रन बनाए हैं।
उन्होंने 25 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में पदार्पण किया था। उन्होंने केवल 1 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है जिसमें वह अपना खाता नहीं खोल पाए। पृथ्वी शॉ ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने 79 आईपीएल मैचों में 14 अर्धशतकों की मदद से 1892 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 147.46 रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन 2021 में आया, जब उन्होंने 15 मैचों में 159.13 की स्ट्राइक रेट से 31.93 की औसत से 479 रन बनाए। हालांकि, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रहे थे।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे होने वाले T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, RCB-DC के स्टार्स प्लेयर्स को मिली ओपनिंग की जिम्मेदारी