Posted inक्रिकेट न्यूज़

इस भारतीय खिलाड़ी के दादा हैं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, पोते ने किया मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 में डेब्यू

Mumbai Indians

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक बार फिर से मैच में हार का सामना करना पड़ा। केकेआर के खिलाफ जीत के बाद फैंस को उम्मीद थी कि अब मुंबई इंडियंस अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी लेकिन अफसोस ऐसा कुछ नहीं हुआ और पिछले कुछ दिनों की कहानी दोहराते हुए मुंबई  को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन इस मैच में भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है। जिसका खेल से पुराना नाता है। उसके दादा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। तो आईए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में-

Mumbai Indians के लिए राज बावा ने किया डेब्यू

Raj Bawa

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भले ही मौजूदा समय में खराब फॉर्म से गुजर रही है लेकिन उसके बाद भी फ्रेंचाइजी युवाओं को मौका दे रही है। मुंबई को हम एक ऐसे फ्रेंचाइजी के रूप में जानते हैं जोकि युवा टैलेंट को निखार कर सामने लाने का काम करती है। इसी कड़ी में एमआई ने कल के मैच में एक और युवा टैलेंट से दुनिया को रूबरू करवाया। दरअसल एमआई बनाम एलएसजी के मैच में एमआई ने 22 वर्षीय राज बावा को डेब्यू का मौका दिया।

दादा रह चुके  हैं गोल्ड मेडलिस्ट

मुंबई के आईपीएल 2025 में डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय राज बावा अपने घर के पहले खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि उनका खेल से पुराना नाता है। दरअसल उनके दादा त्रिलोचन बावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उसके बाद अब पोते ने भी खेल को ही अपना करियर चुना।

त्रिलोचन लंदन 1948 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम का  हिस्सा थे। इतना ही नहीं बल्कि राज के पिता भी खेल से अछूते नहीं हैं। वह क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में हॉकी और क्रिकेट दोनों में ही अपना हाथ आजमाया था लेकिन 20 की उम्र में रीढ़ की हड्डि में चोट लगने के कारण उन्होंने बाद में कोचिंग का रुख किया।

राज बावा का क्रिकेट करियर

राज बावा दांए हाथ के तेज गेंदबाज हैं वहीं निचले क्रम पर बांए हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का हुनर रखते हैं। ऑलराउंडर राज ने अभी तक घरेलू क्रिकेट में कुल 43 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1103 रन और 47 विकेट लिए हैं। बता दें राज बावा भारत को अंडर 19 क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा से पहले ये खिलाड़ी भी हो चुके हैं आईपीएल में रिटायर्ड आउट, पूरी दुनिया के सामने करवा चुके अपनी बेइज्जती

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!