MS Dhoni: कल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर आ गई है।
इस हार के बाद सोशल मीडिया हो या क्रिकेट जगह दिग्गज सबने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी पोजिशन पर सवाल उठाना शुरु कर दिया। जिसके बाद एक बहस सी छिड़ गई। धोनी कल नंबर 9 पर बल्लेबाजी के उतरे जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
मनोज तिवारी ने MS Dhoni पर साधा निशाना
सीएसके बनाम आरसीबी मैच में महेंद्र सिंह धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए, जोकि फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स को हजम नहीं हो रहा है। सबका मानना है कि धोनी को बल्लेबाजी के लिए पहले आना चाहिए था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि चेन्नई की सपोर्ट स्टाफ में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को ऊपर बल्लेबाजी के लिए कह सके।
उन्होंने आगे कहा कि अगर धोनी 16 गेंदों में 30 रन बना सकते हैं तो वह ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं कराई गई। दरअसल सीएसके कोचिंग स्टाफ में धोनी को कुछ कहने की किसी को हिम्मत नहीं है। धोनी एक बार जो निर्णय ले लेते हैं उसके बाद उन्हें कोई कुछ नहीं कहता।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे MS Dhoni
दरअसल मैच हारने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को काफी ट्रोल किया जा रहा है। धोनी इस मैच में 9वें पर बल्लेबाजीके लिए उतरे जोकि सबके लिए चौके देने वाला था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। फैंस और कुछ क्रिकेट के महारथी का मानना था कि धोनी को ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजन चाहिए था। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने भी कहा कि यह कोई चौकाने वाली बात नहीं थी।
प्वाइंट्स टेबल में 7 नंबर पर CSK
आरसीबी से मिली इस हार के बाद सीएसके प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है। जोकि चेन्नई के फैंस के लिए बेहद निराशाजनक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर चेपॉक में हराया। इस कारनामे के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर विराजमान है।
यह भी पढ़ें: मिस्ट्री गर्ल के साथ बाहों में बाहें डाले नजर आए रियान पराग, खूबसूरत लग रही दोनों की जोड़ी