Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी ने ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 : भारतीय टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज और अमेरिका में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भाग ले रही है. टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतना चाहेगी.

इसी बीच मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिग्गज खिलाड़ी ने अगले क्रिकेटिंग सीजन के लिए टीम के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इनकार कर दिया है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब यह दिग्गज अपनी टीम से कम और चंद पैसों के लिए दूसरी टीम से खेलते हुए अधिक नज़र आएंगे.

केन विल्लियम्सन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से किया मना

T20 World Cup 2024

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विल्लियम्सन (Kane Williamson) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना करते हे कहा कि

” टीम को सभी फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में मदद करना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं बहुत भावुक हूं और मैं इसमें योगदान देना जारी रखना चाहता हूं”

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि

“हालांकि, न्यूजीलैंड की गर्मियों के दौरान विदेशी अवसर का पीछा करने का मतलब है कि मैं सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का प्रस्ताव स्वीकार करने में असमर्थ हूं. न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए अनमोल है और टीम को वापस देने की मेरी इच्छा अभी भी कम नहीं हुई है. हालांकि क्रिकेट के बाहर मेरा जीवन बदल गया है, अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना और घर या विदेश में उनके साथ अनुभवों का आनंद लेना मेरे लिए और भी महत्वपूर्ण है”

न्यूजीलैंड को अपनी कप्तानी में WTC जीता चूके है केन विल्लियम्सन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विल्लियम्सन (Kane Williamson) ने पहले ही अपनी टेस्ट फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला कर दिया है लेकिन अब जब न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई तो उसके बाद केन विल्लियम्सन ने अब तक वाइट बॉल फॉर्मेट से भी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि केन विल्लियम्सन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने साल 2022 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) के फाइनल में टीम इंडिया को मात दी थी.

न्यूजीलैंड टीम को आने वाले दिनों में करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विल्लियम्सन (Kane Williamson) से पहले ट्रेंट बोल्ट, लोकी फेर्गुसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इंकार कर दिया है. जिसके बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के लिए सीरीज के दौरान कोई भी दिग्गज खिलाड़ी शायद ही खेल पाएंगे. जिस वजह से अब न्यूजीलैंड की टीम को आने वाले दिनों में कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े : ’18 छक्के 6 चौके’ सुपर 8 मुकाबले से पहले भारतीय बल्लेबाज ने गेंदबाजों का बनाया भूत, 24 गेंदों में जड़े 132 रन

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!