Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL प्लेऑफ़ के बाद संन्यास का ऐलान करेगा पंजाब किंग्स का ये बुढ़ा खिलाड़ी, फिर कभी नहीं पहनेगा आईपीएल की जर्सी

IPL

IPL आईपीएल 2025 (IPL 2025) अब अंतिम चरण पर है। लीग अपनी चैंपियन टीम से महज 2 मचै दूर है। विराट कोहली की रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने पहले ही फाइनल के लिए अपनी टिकट बुक कर ली है। इसके अलावा अब 1 जून को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच क्वालिफायर- 2 का मुकाबला खेला जाना है। इसमें जो भी बाजी मारेगी वह फाइनल में पहुंचेगी।

3 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग के समापन के बाद ही पंजाब किंग्स का एक सीनियर खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है। आईए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी जो लीग के बाद संन्यास का ऐलान कर सकता है। 

IPL 2025 बाद रिटायर हो सकता है PBKS का ये खिलाड़ी

Glenn Maxwell

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अभी भी पंजाब के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका है। कल पंजाब को मुबंई इंडियंस के साथ दूसरा क्वालिफायर मैच खेलना है। इस मैच में जो भी टीम बाजी मारती है वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

लेकिन उससे पहले यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन पंजाब किंग्स का सफर खत्म होते ही टीम का एक सीनियर खिलाड़ी आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान कर सकते है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) हैं। 

IPL में किया निराश

36 साल के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी बढ़ती उम्र के कारण यह फैसला ले सकते हैं। उनकी उम्र और खराब प्रदर्शन उनके करियर के लिए रोड़ा बन रही है। मैक्सवेल पिछलेकाफी समय से निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सीजन वह आरसीबी का हिस्सा थे जहां उन्होंने 10 मैच में महज 5.7 की औसत से 52 रन ही बनाए थे। इस साल भी मैक्सवेल कुछ उसी अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने इस सीजन 7 मैच में 8 की औसत से पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए महज 48 रन ही बनाए हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए उनका अगले सीजन में खेलना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का अधिकारिक ऐलान, 35 से ज्यादा उम्र वाला सिर्फ एक खिलाड़ी शामिल

Punjab Kings कर सकती है रिलीज

ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए उनकी फ्रेंचाइजी, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) उन्हें रिलीज कर सकती है और अन्य टीम का उनपर निवेश करना मुश्किल है। इस कारण उनका अब दोबारा आईपीएल में खेलना मुश्किल है। ऐसे में एक तरह से वह आईपीएल से रिटायर ही हो जाएंगे। 

मैक्सवेल का IPL करियर 

अगर मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 4 टीमों के लिए खेला है जिसमें उन्होंने 141 मैच की 135 पारियों में  23.88 की औसत और  155.14 की स्ट्राइक रेट से 2819 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक जड़े हैं। अभी तक मैक्सवेल ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने की चीटिंग, अंपायर की आंखों के सामने होती रही गड़बड़

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!